फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Kirori Lal Meena called the leaders who changed parties as opportunists.

Dausa News: कृषि मंत्री का पार्टी बदलने वालों पर हमला, बोले- जनप्रतिनिधि रहते हुए पार्टी बदलना दुर्भाग्यपूर्ण

Sun, 17 Mar 2024 08:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 17 Mar 2024 08:34 PM IST
सार

दूसरी तरफ पार्टी में आने वाले नेताओं स्वागत भी किया। भाजपा पार्टी में आने वाले नेता पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर काम करने की दृष्टि से पार्टी में आए हैं। उनका स्वागत है।

विज्ञापन
Dausa News: Kirori Lal Meena called the leaders who changed parties as opportunists.
कृषि मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा पहुंचे राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने पार्टी बदलने वाले नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रतिनिधि रहते हुए पार्टी बदलना दुर्भाग्यपूर्ण है। पार्टी बदलने वाले नेताओं को डॉक्टर मीणा ने मौका परस्त भी बताया। उसके बाद डॉक्टर मीणा ने कहा कि सभी पार्टी में कुछ अच्छे लोग भी होते हैं। हमारी पार्टी में आने वाले सब अच्छे लोग हैं।

विज्ञापन


राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा रविवार दौसा जिला अस्पताल में अपने परिचित के हाल जानने पहुंचे। वहां कृषि मंत्री डॉ. मीणा ने जिला अस्पताल के डॉक्टरों से खुद का भी चेकअप करवाया।
विज्ञापन


अस्पताल में मौजूद मीडिया से बात करते हुए कृषि मंत्री डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। दूसरी तरफ पार्टी में आने वाले नेताओं स्वागत भी किया। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी में आने वाले नेता पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर काम करने की दृष्टि से पार्टी में आए हैं। उनका स्वागत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री डॉक्टर मीणा ने कहा है कि देश में भाजपा हैट्रिक लगाएगी और राजस्थान में भी। उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि 10 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को उन्नत किया है। आज विश्व पटल पर हिंदुस्तान का दबदबा है। अयोध्या में राम मंदिर बनाने से पूरा देश राममय है।

सूबे के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर मीणा ने कहा कि भजनलाल शर्मा का पगफेरा इतना अच्छा है कि पूर्वी राजस्थान के 21 जिलों के लोगों को चंबल का पानी मिलेगा। वहीं, शेखावाटी के लोगों को यमुना का पानी भी मिलेगा। उन्होंने आगे कहा 1989 से मैंने ईआरसीपी के इस मुद्दे को विधानसभा, राज्यसभा और लोकसभा में उठाया है। सड़क से संसद तक मैंने इस मुद्दे को उठाया है। पिछली कांग्रेस सरकार के समय भी ईआरसीपी की मांग को लेकर मीना हाईकोर्ट से 50 हजार लोगों के साथ मैंने जयपुर कूच किया था। ऐसे में सरकार ने आश्वासन दिया था। लेकिन पिछली सरकार सिर्फ आश्वासन दे रही थी। वहीं अब डबल इंजन की सरकार ने बनते ही राजस्थान में 21 जिलों में ईआरसीपी को स्वीकृति दे दी। 

इधर, डॉ. मीना नेताओं के दलबदल के बारे में कहा कि जनप्रतिनिधि रहते हुए पार्टी बदलना दुर्भाग्यपूर्ण है। दलबदल ठीक है, जिसकी जहां इच्छा है, वो वहां जाए, जो हमारे विचारों और सिद्धांतों से खुश है, उनके लिए पार्टी के दरवाजे खुले हैं।  उन्होंने कहा कि हमने कभी कांग्रेस ज्वॉइन नहीं की। किसी कारण से पहले पार्टी ने हमें निष्कासित कर दिया था। उस समय टिकट भी काट दिया था, लेकिन हम विचारधारा में बने रहे। अब कांग्रेस डूबता जहाज है। उसमें कोई रुकने वाला नहीं है और अब कांग्रेस विहीन भारत हो गया है।


एसओजी पाताल में पहुंच गई है
कृषि मंत्री ने पेपरलीक मामले को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि 63 थानेदार जेल की सीकचों में है। मैंने पिछली कांग्रेस सरकार में कहा था कि थानेदार फर्जी हैं, जेईएन फर्जी हैं, मास्टर फर्जी हैं, एसडीएम फर्जी हैं, लेकिन मामले को लेकर गहलोत सरकार कुंडली मारकर बैठ गई। प्रधानमंत्री ने विधानसभा चुनाव में कहा था कि पेपरलीक के आरोपियों को पाताल से भी खोज लाएंगे और अब एसओजी पाताल में पहुंच गई। 63 थानेदारों को जेल के कटघरे में डाल दिया है। उन्होंने आगे कहा- पेपरलीक मामले में एसओजी अभी गहराई से जांच कर रही है। जिन मंत्री विधायकों के नाम हमने बताए थे। इसमें चाहे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हो या आरपीएससी के हैड हो, उन सबकी गहराई में एसओजी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed