Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: District Collector suddenly arrived to inspect the district hospital

Dausa News: अचानक जिला अस्पताल पहुंचे जिला कलेक्टर, रात में भी सिजेरियन डिलीवरी कराने के लिए दिए निर्देश

Sat, 25 May 2024 10:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 25 May 2024 10:13 PM IST
सार

अब दौसा जिला अस्पताल में रात को भी सिजेरियन डिलीवरी हो सकेगी। साथ ही  जिला कलेक्टर ने हीटवेव के चलते जिला अस्पताल को अलर्ट मोड पर किया हुआ है।

विज्ञापन
Dausa News: District Collector suddenly arrived to inspect the district hospital
निरीक्षण करने जिला अस्पताल पहुंचे जिल कलेक्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिला अस्पताल में स्टाफ की कमी की वजह से रात को सिजेरियन डिलीवरी नहीं हो पा रही थी। इसको लेकर जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने बीती रात दौसा के रामकरण जोशी अस्पताल का रात को भी निरीक्षण किया। निरीक्षण में मिली खामियों की स्टाफ कमी की वजह से रात को सिजेरियन डिलीवरी नहीं होती है।

विज्ञापन


दौसा जिले कलेक्टर देवेन्द्र कुमार शनिवार को जिला अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों की बैठक ली। बैठक में सीएमएचओ डॉक्टर सीताराम मीणा, पीएमओ डॉक्टर सुभाष बिलोनिया और महिला चिकित्सालय के एचओडी भी बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन


उधर, बैठक में स्टाफ की कमी को दूर किया गया, जिससे अब दौसा जिला अस्पताल में रात को भी सिजेरियन डिलीवरी हो सकेगी। साथ ही  जिला कलेक्टर ने हीटवेव के चलते जिला अस्पताल को अलर्ट मोड पर किया हुआ है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में सभी दवाइयां उपलब्ध है और मेडिकल टीम भी अलर्ट मोड पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह का कोई घटना होती है तो उसके लिए मेडिकल टीम को अलर्ट कर रखा है, ताकि किसी को भी परेशानी न हो और अस्पताल प्रशासन को भी आने वाले मरीजों के लिए छाया पानी की व्यवस्था के निर्देश प्रदान किया।


इधर, इस मौके पर जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने ओपीडी का भी निरीक्षण किया। साथ ही जिला अस्पताल के महिला इकाई का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने टीकाकरण, सोनोग्राफी कक्ष का निरीक्षण किया। पीएमओ को सुधार के निर्देश प्रदान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed