फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: DEO and SP inspected sensitive polling stations of Mahwa

Dausa News: डीईओ और एसपी ने महवा के संवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, लोगों को दिलाई मतदान की शपथ

Thu, 28 Mar 2024 10:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 28 Mar 2024 10:52 PM IST
सार

महवा कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्भीक मतदान के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया। जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार यादव और पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने मतदान केंद्रों को देखकर शांतिपूर्वक मतदान के दिशा निर्देश दिए।

विज्ञापन
Dausa News: DEO and SP inspected sensitive polling stations of Mahwa
निरीक्षण करने पहुंची टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिला मतदान के लिहाज से राजस्थान में सर्वाधिक संवेदनशील माना जाता रहा है। महवा कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्भीक मतदान के लिए प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकला। 

विज्ञापन

लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए मतदान करने की दिलाई शपथ एवं शांतिपूर्ण व भयमुक्त मतदान की अपील की। लोकसभा चुनाव 2024 के मध्यनजर जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार व जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने महवा विधानसभा क्षेत्र के बालाहेडी, सांथा, गाजीपुर एवं बड़ागांव में मतदान केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया एवं बीएलओ के साथ बैठक में मतदान केन्द्रों की वस्तु स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
विज्ञापन


उन्होंने महवा कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को भयमुक्त मतदान करने का संदेश दिया एवं उपस्थित लोगों को लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए मतदान अवश्य करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने कहा कि निरीक्षण एवं फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आम मतदाता से भयमुक्त होकर मतदान करवाना है। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी और एसपी ने मतदान केन्द्रों पर मौजूद व आसपास रहने वाले नागरिकों से बातचीत भी की। 

उन्होंने आमजन से बातचीत करते हुए अपील की कि किसी प्रकार के भय, दबाव या प्रभाव के बिना बढ़- चढ़कर मतदान करें। उन्होंने मतदाता जागरूकता हेतु शपथ आयोजन के दौरान सभी से अपने लोकतांत्रिक मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ के साथ बैठक कर मतदान केंद्रों पर विभिन्न आधारभूत सविधाओं यथा पानी, शौचालय, रैंप एवं बिजली की व्यवस्था, बाउंड्री वॉल, वेबकास्टिंग व्यवस्था एवं पीडब्ल्यूडी मतदाता की शत - प्रतशित मैपिंग के बारे में जानकारी लेकर निर्देशित किया कि सुनिश्चित करें कोई भी मतदाता मतदान से वंचित ना रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने उपस्थित आमजन को सी- विजील एप के बारे में बताते हुए कहा कि अगर कहीं भी लगता है कि आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है या चुनाव प्रक्रिया में किसी भी वस्तु का गलत उपयोग हो रहा है तो तत्काल सी- विजिल से सूचना दें, ताकि उस पर प्रभावी कार्रवाई हो सके।


पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल लगाया जाएगा। पुलिस बल के साथ-साथ अधिकाधिक जनसहभागिता हो, ऐसा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने भयभीत करने वाले असामाजिक तत्वों के लिए विधानसभा क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर पुलिस की समुचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान महवा एसडीएम लाखन सिह गुर्जर, वृताधकिारी महवा राजेंद्र मीणा, तहसीलदार महवा सहित बीएलओ, पुलिस बल के जवान और आमजन उपस्थति रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed