फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Demand to keep Monica Soni intact for the post of Municipal Council Commissioner.

Dausa News: नगर परिषद कमिश्नर पद के लिए मोनिका सोनी को यथावत रखने की मांग, जनप्रतिनिधि पहुंचे कलेक्टर के पास

Fri, 22 Mar 2024 08:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 22 Mar 2024 08:52 PM IST
सार

दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार से मुलाकात कर कलेक्टर से मांग की है कि सचिव मोनिका सोनी को फिलहाल कमिश्नर के पद पर ही रखा जाए।

विज्ञापन
Dausa News: Demand to keep Monica Soni intact for the post of Municipal Council Commissioner.
जनप्रतिनिधि पहुंचे कलेक्टर के पास। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

  नगर परिषद में आयुक्त पद पर मोनिका सोनी को बनाए रखने के लिए जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया। उधर, केवल सचिव के पद पर ही मोनिका सोनी को रखने के हाईकोर्ट के आदेश के बाद शहर में माहौल तेजी से मोनिका सोनी के पक्ष में हो गया है।

विज्ञापन


मोनिका सोनी को केवल सचिव के पद पर ही रखने के हाईकोर्ट के आदेश के बाद शहर में राजनीतिक आंधियों का दौर तेजी से मोनिका सोनी के पक्ष में बदलने लगा है। मांग है कि कमिश्नर के पद पर भी मोनिका सोनी को ही रखा जाए।
विज्ञापन


नगर परिषद कमिश्नर के पद पर बैठीं मोनिका सोनी को सचिव के पद पर ही रखने के हाईकोर्ट के आदेश के बाद शहर में चर्चाओं का बाजार भी गरम हो चुका है। दौसा शहर के जनप्रतिनिधियों ने दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार से मुलाकात कर कलेक्टर से मांग की है कि सचिव मोनिका सोनी को फिलहाल कमिश्नर के पद पर ही रखा जाए। कलेक्टर से मिले जनप्रतिनिधियों का एक स्वर में कहना है कि मोनिका सोनी कमिश्नर के पद पर अच्छा काम कर रही हैं। शहर को साफ सुथरा रखने व अतिक्रमण रहित बनाने सहित अवैध खनन व अन्य अवांछित गतिविधियों के खिलाफ अभियान चला रहा है। शहर की जनता संतुष्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में वार्ड नंबर 15 के पार्षद शाहनवाज खान उर्फ सनी खान का कहना है कि पहली बार मोनिका सोनी के एक माह के कार्यकाल के दौरान कार्य करने का जज्बा मिला। नगर परिषद के बोर्ड बनने के तीन साल बाद पहली बार नगर परिषद में हो रही कर्मचारी और अधिकारियों की मनमर्जी पर अंकुश लगा है। यहां आने वाले फरियादियों को सुनने वाला पहला अधिकारी कोई आया है। 

वार्ड नंबर 13 के पार्षद श्रीराम सोनी का कहना है कि मोनिका सोनी के दौसा नगर परिषद आयुक्त पद पर आने से सफाई व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। नगर परिषद में दलालों की दुकान बंद हो गई। पहले लोग आए दिन अपनी जमीनों के पट्टे लेने के लिए चक्कर लगाते थे। मोनिका सोनी के आयुक्त रहते अब सभी के काम समान रूप से होने लगे हैं। मोनिका सोनी को आयुक्त पद से हटाने के पीछे ठेकेदारों का बड़ा हाथ है वह अपने करोड़ों रुपए का बिल का पेमेंट उठाना चाहते हैं।

इधर, कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा कि वह डीएलबी डायरेक्टर से इस संबंध में दिशा निर्देश लेने के बाद ही आगे कार्रवाई करेंगे। इसके बाद कलेक्टर यादव ने जनप्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि दौसा की जनता के साथ कुठाराघात नहीं किया जाएगा।


बता दें कि हाईकोर्ट ने डीएलबी के उस आदेश पर स्टे दिया, जिसके तहत मोनिका सोनी को कमिश्नर का चार्ज भी दिया था। मोनिका सोनी ने फरवरी के महीने में ही ज्वाइन करने के बाद शहर में सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए सक्रिय रहीं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed