फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Dausa police arrested two interstate liquor smugglers

Dausa News: पुलिस ने पकड़े अंतरराज्यीय तस्कर, गोभी के ट्रक में करते थे शराब की तस्करी, आठ माह से थे फरार

Sun, 26 May 2024 10:17 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 26 May 2024 10:17 AM IST
सार

आठ महीने पहले आरोपी तस्कर वाहन में गोभी से भरे कट्टों की आड़ में शराब की तस्करी करते हुए पाए गए थे। उस दौरान पुलिस कार्रवाई के समय तस्कर बचकर निकल गए थे। पुलिस तब से आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

विज्ञापन
Dausa News: Dausa police arrested two interstate liquor smugglers
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा के ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम के लिए रवि प्रकाश शर्मा वृताधिकारी दौसा के सुपरविजन में घासी राम,थानाधिकारी थाना सैथल के नेतृत्व टीम करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब तस्करी के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम के पुलिस लगातार अभियान चलाए हुए है। इसी अभियान के दौरान 21 सितंबर 2023 को टीम ने झेरा मोड़ पर नाकाबंदी कर एक वाहन को पकड़ा। वाहन में गोभी से भरे कट्टों की आड़ में शराब की तस्करी की जा रही थी। वाहन ने पुलिस को अवैध अंग्रेजी शराब की 112 पेटियां बरामद हुई थीं। वाहन को तो पुलिस ने जब्त कर लिया था मगर तस्कर बचकर भाग निकले थे। 
विज्ञापन


दौसा जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा के ने बताया कि पुलिस तब से तस्करों की तलाश कर रही थी। फरार बदमाशों की पहचान करते हुए पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्कर सुनील और राजेन्द्र कुमार उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया है। अब इन तस्करों के पुलिस गिरफ्त में आने के बाद कई अन्य खुलासे होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed