{"_id":"662f63c287fea8aee101bcdf","slug":"dausa-news-cylinder-caught-fire-while-preparing-nutritious-food-pti-along-with-two-women-got-burnt-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: पोषाहार बनाते समय सिलेंडर ने पकड़ी आग, दो महिलाओं समेत पीटीआई को भी आग ने चपेट में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: पोषाहार बनाते समय सिलेंडर ने पकड़ी आग, दो महिलाओं समेत पीटीआई को भी आग ने चपेट में लिया
Mon, 29 Apr 2024 02:39 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 29 Apr 2024 02:39 PM IST
सार
जिले के सराय उच्च प्राथमिक विद्यालय में आज सुबह पोषाहार बनाने वाली दो महिलाएं सिलेंडर के आग पकड़ने लेने से झुलस गईं। उनको बचाने के लिए आए स्कूल के पीटीआई फूलचंद बेनीवाल को भी आग ने चपेट में ले लिया। तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विस्तार
दौसा जिले के सराय गांव में राजकीय प्राथमिक विद्यालय में आज सुबह पोषाहार बनाते समय अचानक सिलेंडर ने आग पकड़ ली, जिसके चलते पोषाहार बनाने वाली दो महिलाएं आग की चपेट में आ गईं और उन्हें बचाने गए स्कूल के शारीरिक शिक्षक फूलचंद बेनीवाल भी आग में झुलस गए।
विज्ञापन
सिलेंडर में आग की सूचना पर स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। स्कूल में मौजूद शिक्षकों ने घायलों को दौसा के रामकरण जोशी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया, जहां एक महिला की हालत गंभीर होने के चलते उसे जयपुर रैफर कर दिया गया है।
विज्ञापन