{"_id":"66214282f55fdde9e90efb10","slug":"dausa-news-criminal-carrying-reward-of-rs-5-000-arrested-in-history-sheeter-niranjan-meena-murder-case-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: हिस्ट्रीशीटर निरंजन मीना हत्याकांड में पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, आठ माह से था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: हिस्ट्रीशीटर निरंजन मीना हत्याकांड में पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, आठ माह से था फरार
Thu, 18 Apr 2024 09:26 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 18 Apr 2024 09:26 PM IST
सार
हिस्ट्रीशीटर निरंजन मीना की पिछले वर्ष अगस्त में बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी गई थी। मामले में 9 आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी गत वर्ष 8 अगस्त की रात थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर निरंजन मीना हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में दौसा एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पांच हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था।
विज्ञापन
आठ अगस्त को सीताराम मीना, केके मीना, मनोज शर्मा, हरी मीना सहित कई बदमाशों ने मिलकर बालाजी थाने के हिस्ट्रीशीटर निरंजन मीना की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में 9 आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी मनोज शर्मा निवासी भालपुर को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामले का एक आरोपी हरी मीना निवासी मीना सीमला अभी भी फरार चल रहा है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी इलाके का ये मामला 8 महीने पहले का है, जब आरोपियों द्वारा मारपीट करने पर हिस्ट्रीशीटर अधमरी हालत में हो गया। इसके बाद आरोपी बाइक से रेकी करते हुए हिस्ट्रीशीटर को बालाजी थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित मीन भगवान मंदिर के पास पटककर फरार हो गए। इस दौरान बालाजी थाने के हेड कांस्टेबल देवेंद्र शर्मा ने हिस्ट्रीशीटर निरंजन मीना को सिकराय अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
मेहंदीपुर बालाजी थाने के हिस्ट्रीशीटर निरंजन मीना को उसका दोस्त केके मीना जयपुर से लेकर आया था। इस दौरान केके मीना ने हिस्ट्रीशीटर निरंजन मीना को किसी जमीन से कब्जा हटवाने की एवज में 4 लाख रुपये दिलाने का लालच दिया था। इधर, इसी बीच केके मीना ने जयपुर में स्थित खुद के फ्लैट पर निरंजन को शराब पिलाई। इसके बाद केके मीना खुद कार चलाकर निरंजन को नेशनल हाईवे 21 पर स्थित बांसखो तक लेकर आया था।
उधर, गिरफ्तार किए गए आरोपी मनोज शर्मा सहित अन्य आरोपी बांसखो से पूरे प्लान के हिसाब से निरंजन का पीछा करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने कानेटी मटेरी के जंगलों में जिस कार में निरंजन में बैठा था। उसके आगे कार लगा दी। वहां सभी आरोपियों ने हिस्ट्रीशीटर के साथ मारपीट की और हाथ पैर बांधकर गाड़ी में गाड़ी में ले गए। बाद सभी आरोपी हिस्ट्रीशीटर को लेकर आलुदा, छायड़ा, खवा, मोरोली का बालाजी, रानौली, लाका बहरावंडा, जोध्या मोलाई, गेरोजी, घूमना का बंधा, कड़ी कोठी होते हुए मामले के आरोपी सीताराम मीना की ससुराल गिरधरपुरा में पहुंचे। वहां हत्याकांड मामले में लिप्त आरोपी नरेश और रिंकू के मकान के पीछे मौजूद माटी के टीलों पर ले गए। वहां सभी आरोपियों ने लोहे के सरिए, हथौड़ा और लाठियों से हिस्ट्रीशीटर निरंजन मीना को पीटा।
इस मामले में मेहंदीपुर बालाजी थाना अधिकारी गौरव प्रधान का कहना है हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी मनोज शर्मा (25) पुत्र रामकिशन शर्मा निवासी भालपुर ने हत्याकांड को अंजाम देने के बाद जयपुर, दिल्ली, हरियाणा सहित कई प्रदेशों में फरारी काटी थी, लेकिन आरोपी जैसे ही अपने गांव भालपुर में आया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से मजिस्ट्रेट ने उसे 3 दिन के पीसी रिमांड पर सौंपा है। वहीं मामले के एक आरोपी हरी मीना की भी तलाश की जा रही है।