{"_id":"6683838bf6f9c9f3de0f1ce9","slug":"dausa-news-criminal-arrested-with-illegal-weapons-4-pistols-along-with-6-magazines-and-live-cartridge-caught-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: अवैध हथियारों के साथ पंजाब की गैंग का बदमाश गिरफ्तार, 4 पिस्टल समेत 6 मैग्जीन और जिंदा कारतूस पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: अवैध हथियारों के साथ पंजाब की गैंग का बदमाश गिरफ्तार, 4 पिस्टल समेत 6 मैग्जीन और जिंदा कारतूस पकड़े
Tue, 02 Jul 2024 10:05 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 02 Jul 2024 10:05 AM IST
सार
जिले की मेहंदीपुर बालाजी पुलिस ने पंजाब की एक गैंग के बदमाश को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाश के पास से 4 पिस्टल और 6 मैग्जीन के साथ 18 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पंजाब से आए जशनप्रीत सिंह को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। बदमाश पंजाब की जग्गू मगवानपुरिया गैंग का सदस्य बताया जा रहा है और किसी वारदात की फिराक में यहां आया था।
विज्ञापन
दौसा पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि 30 जून को जरिये मुखबिर से सूचना मिली थी कि जग्गू मगवानपुरिया गैंग का एक आदमी हथियारों के साथ किसी वारदात की फिराक में मेहन्दीपुर बालाजी आया हुआ है। इस पर थानाधिकारी गौरव प्रधान की अगुवाई में विशेष टीम में एएसआई शीशराम को एक व्यक्ति हैलीपैड वाले रास्ते में खड़ा दिखाई दिया, जिसके हाथ में एक कैरी बैग था। युवक पुलिस को देखकर भागने लग गया लेकिन पुलिस ने उस युवक को मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम जशनप्रीत सिंह पुत्र सरदूल सिंह निवासी अमृतसर, पंजाब बताया।
विज्ञापन
युवक का सामान चेक करने के दौरान पुलिस को उसके पास से 4 अवैध पिस्टल, 6 मैग्जीन के साथ 18 जिन्दा कारतूस बरामद हुए। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन