{"_id":"664069e7db740b5f8a003829","slug":"dausa-news-car-overturned-while-saving-cow-3-died-after-being-crushed-by-truck-were-going-to-haridwar-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: गाय को बचाने में गाड़ी पलटी, ट्रक से कुचलकर 3 की मौत, मां का क्रियाकर्म करने जा रहे थे हरिद्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: गाय को बचाने में गाड़ी पलटी, ट्रक से कुचलकर 3 की मौत, मां का क्रियाकर्म करने जा रहे थे हरिद्वार
Sun, 12 May 2024 12:34 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 12 May 2024 12:34 PM IST
सार
परिजन के क्रियाकर्म के लिए हरिद्वार जाते समय दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर आभानेरी के समीप सड़क हादसा होने से तीन लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। एक गंभीर घायल को जयपुर रैफर किया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा जिले के बांदीकुई थाना इलाके में आभानेरी के नजदीक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की जान चली गई और अन्य 6 लोग जख्मी हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सारे लोग एक ही परिवार के सदस्य थे और अपने परिजन का क्रियाकर्म करने हरिद्वार जा रहे थे।
विज्ञापन
बांदीकुई थाना अधिकारी सुरेंद्र मलिक ने बताया कि आभानेरी स्थित एक्सप्रेस हाईवे पर अचानक एक गाय के सड़क पर आ जाने से कार चालक ने ब्रेक लगाए और डिवाइडर पर भिड़ने के कारण गाड़ी रोड के बीचोंबीच आ गिरी। गनीमत यह रही कि गाड़ी के एयरबैग खुलने से सभी लोग गाड़ी से सुरक्षित बाहर आ गए लेकिन अचानक पीछे से आ रहे ट्रक ने सड़क पर मौजूद लोगों में से तीन को मौत की नींद सुला दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर बांदीकुई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक महिला की सिर पर चोट लगने के कारण उसे गंभीर अवस्था में जयपुर रैफर किया गया और शवों को मोर्चरी रखवाया गया।
विज्ञापन
कार सवार अहमदाबाद निवासी घायल नीलम बेन हादसे के बारे में बताया कि मेरी मां टूर पर हरिद्वार गई थीं और वहां पर उनकी मृत्यु होने के कारण सभी परिवारजन क्रियाकर्म करने के लिए गुजरात से हरिद्वार जा रहे थे कि यह हादसा हो गया। इस दुर्घटना में महिला नीलम बेन के भाई-भाभी और चाचा की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते जयपुर रैफर किया गया है। शेष लोगों का इलाज दौसा के रामकरण जोशी अस्पताल में चल रहा है।