फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Cabinet Minister Meena talked about resigning in Nandri village

Dausa News: नांदरी गांव में कैबिनेट मंत्री मीणा ने बुलाई महापंचायत, बालाजी की कसम खाकर कही इस्तीफा देने की बात

Sun, 05 May 2024 10:43 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 05 May 2024 10:43 PM IST
सार

किरोड़ी लाल मीणा ने नांदरी गांव में महापंचायत बुलाकर लोगों का दर्ज जाना और न्याय दिलाने का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने यहां से भाजपा की जीत का दम भी भरा। दहाड़ लगाते हुए कहा कि दौसा लोकसभा से यदि कन्यालाल मीना चुनाव हारता है तो मैं उसी दिन अपना इस्तीफा दे दूंगा।

विज्ञापन
Dausa News: Cabinet Minister Meena talked about resigning in Nandri village
दौसा नांदरी गांव में महापंचायत को संबोधित मंत्री किरोड़ीलाल मीणा। करते - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी इलाके के नांदरी गांव में फैली तनाव की स्थिति और लोगों के पलायन के बीच कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा रविवार को गांव पहुंचे। यहां मंत्री मीणा ने महापंचायत बुलाई। उन्होंने लोगों से बात कर मामले की जांच पड़ताल कर न्याय दिलाने का भरोसा दिया। मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा नांदरी गांव में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 
विज्ञापन


बता दें कि पिछले दिनों सिकराय विधानसभा क्षेत्र के नांदरी ग्राम में एक महिला की हत्या हो गई थी। इस घटना के बाद गांव में आपसी तनाव की स्थिति बन गई। विवाद इतना उग्र हुआ कि कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने सैकड़ों लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए।बताया जा रहा है कि आज स्थिति ये है कि पूरे गांव के अंदर घरों में ताले लगे हुए हैं। बड़ी संख्या में लोग गांव छोड़कर पलायन कर चुके हैं। उनके मवेशी भूख से मरने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ऐसी विषम परिस्थिति में गांव में शांति सद्भावना बरकरार रखने के लिए राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा नांदरी गांव पहुंचे। उनके साथ विधायक भी पहुंचे हैं। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया है कि वह अपने आप को अकेला न समझें। उन्होंने लोगों में प्रशासन से जो डर पैदा हुआ है, उसको लेकर देर शाम लोगों के साथ महापंचायत की। बात कर पूरे मामले की जांच पड़ताल करने का लोगों को भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि गांव के जो लोग पुलिस कार्रवाई के डर से गांव छोड़कर चले गए हैं या पीड़ित हैं, उन सभी का पक्ष जानकर उचित न्याय दिलाएंगे।


महापंचायत के मौके पर कैबिनेट मंत्री मीणा ने पंचायत में मौजूद लोगों से स्पष्ट रूप से कहा है कि मैं समाज के लोगों के साथ हमेशा की तरह आज भी साथ खड़ा हूं। उन्होंने जीत का दम भरते हुए कहा कि "इतना होने के बावजूद भी यदि दौसा से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी कन्यालाल मीना चुनाव हार जाते हैं तो मेहंदीपुर बालाजी की कसम, उसी दिन मंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दूंगा।" डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा बोले कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वादा किया है कि यदि दौसा की सीट भाजपा के खाते में नहीं आई तो वह मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed