फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Bus carrying passengers returning from religious pilgrimage overturns, 17 injured

Dausa News: चालक को नींद की झपकी आने से हुआ हादसा, धार्मिक यात्रा से लौट रहे यात्रियों की बस पलटी, 17 घायल

Fri, 07 Jun 2024 10:10 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 07 Jun 2024 10:10 AM IST
सार

कल देर रात जिले में मेहंदीपुर बालाजी मोड़ के नजदीक सड़क हादसा होने से बस में सवार 17 यात्री घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर है। सभी यात्री धार्मिक यात्रा पर पुष्कर जा रहे थे। बस चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा होना बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
Dausa News: Bus carrying passengers returning from religious pilgrimage overturns, 17 injured
बस अनियंत्रित होकर पलटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले में एक बार सड़क हादसा हो गया। यह हादसा मेहंदीपुर बालाजी मोड़ के नजदीक हुआ है। बताया जा रहा है कि देर रात करीब दो बजे बस चालक को नींद की झपकी आने की वजह से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में कुल 18 यात्री सवार थे।

विज्ञापन


मेहंदीपुर बालाजी थाना इलाके के नेशनल हाईवे 21 पर अतरहेड़ा गांव के समीप एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर बस पलटने से बस में सवार 17 यात्री जख्मी हो गए। हादसा देर रात करीब  2 बजे हुआ। सूचना पर मेहंदीपुर बालाजी पुलिस ने घायलों को नजदीकी सीएससी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से तीन गंभीर घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रैफर किया गया। बताया जा रहा है कि बस में सवार यात्री वृंदावन से धार्मिक यात्रा पर पुष्कर जा रहे थे। सभी यात्री भीलवाड़ा शाहपुरा के बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed