{"_id":"666fd29d4a8098f4cc0a766c","slug":"dausa-news-an-accused-arrested-for-gang-rape-of-a-minor-threatened-to-kill-if-the-report-was-made-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, दी थी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, दी थी जान से मारने की धमकी
Mon, 17 Jun 2024 11:37 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 17 Jun 2024 11:37 AM IST
सार
जिले की बांदीकुई पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी और उसके साथियों ने ट्यूशन पढ़ने जा रही एक नाबालिग को जबरन अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांदीकुई पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय एवं पुलिस थाना बांदीकुई की टीम ने कार्रवाई करते हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म किया और रिपोर्ट करवाने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
जिला पुलिस अधीक्षक, दौसा रंजिता शर्मा ने बताया कि आरोपी सोहनलाल उर्फ सोनू पुत्र मुकेश सिरसी रोड पर किराए का कमरा लेकर रहता था। 13 जून को पुलिस थाना बांदीकुई में दर्ज मुकदमे के अनुसार नाबालिग पीड़िता को ट्यूशन जाते समय आरोपियों ने जबरन एक गाड़ी में घसीटा और किसी अन्य जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने या रिपोर्ट करवाने पर पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने इसी रिपोर्ट के आधार पर पर जांच आरंभ की लेकिन धमकी के डर से नाबालिग ने प्रथम सूचना रिपोर्ट में घटना में शामिल अपराधियों के नाम सही नहीं बताए और साथ ही वाहन और दुष्कर्म होने का स्थान भी नहीं बताया था। अपराध की गंभीरता को देखते हुए अनुसंधान अधिकारी रोहिताश देवन्दा ने घटना में लिप्त आरोपी सोहनलाल उर्फ सोनू बैरवा को सिरसी रोड, जयपुर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन