फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Accused's house burnt after murder of pregnant woman, four of the named accused in police custody

Dausa News: गर्भवती महिला की हत्या के बाद आरोपी का घर जलाया, नामजद आरोपियों में से चार पुलिस हिरासत में

Sun, 05 May 2024 08:00 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 05 May 2024 08:00 AM IST
सार

जिले के नांदरी गांव में गर्भवती महिला की हत्या के बाद क्षेत्र में हुई आगजनी के मामले में पुलिस ने चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात में शामिल अन्य लोगों की तलाश में पुलिस इलाके में लगातार दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Dausa News: Accused's house burnt after murder of pregnant woman, four of the named accused in police custody
मेहंदीपुर बालाजी थाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र के नांदरी गांव में 2 मई को हुई आगजनी के मामले में पुलिस ने चार मुख्य लोगों को गिरफ्तार किया है, साथ ही शेष 26 आरोपियों की तलाश के लिए नांदरी इलाके में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

विज्ञापन


मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 अप्रैल को खेत पर चारा लेने गई 6 माह की गर्भवती महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके परिवार वालों ने थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस द्वारा की गई जांच में पता चला कि महिला 27 अप्रैल की रात जगराम मीणा के साथ खेत पर निकली थी और उसके बाद से ही जगराम भी गायब है। 29 अप्रैल को महिला का शव नांदरी गांव के जंगलों में मिलने के बाद पता चला कि महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मामले में जगराम मीणा को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


इस पूरे घटनाक्रम को लेकर 2 मई को पीड़ित पक्ष सहित ग्रामीणों ने एक पंचायत भी बुलाई थी, जिसके बाद 2 मई की रात महिला के परिजनों समेत आक्रोशित भीड़ ने  आरोपी जगराम मीणा के घर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे 7-8 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगजनी की सूचना पर पहुंची मेहंदीपुर बालाजी पुलिस की सरकारी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। दौसा एसपी रंजीता शर्मा ने बताया कि मामले में 25 नामजद लोगों के साथ 30 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें से कालू मीणा, सीताराम मीणा, नवीन और धोल्याराम मीणा गिरफ्तार कर लिया गया है, शेष 26 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश लगातार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed