{"_id":"6636eef9def728e65e0a7f15","slug":"dausa-news-accused-s-house-burnt-after-murder-of-pregnant-woman-four-of-the-named-accused-in-police-custody-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: गर्भवती महिला की हत्या के बाद आरोपी का घर जलाया, नामजद आरोपियों में से चार पुलिस हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: गर्भवती महिला की हत्या के बाद आरोपी का घर जलाया, नामजद आरोपियों में से चार पुलिस हिरासत में
Sun, 05 May 2024 08:00 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 05 May 2024 08:00 AM IST
सार
जिले के नांदरी गांव में गर्भवती महिला की हत्या के बाद क्षेत्र में हुई आगजनी के मामले में पुलिस ने चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात में शामिल अन्य लोगों की तलाश में पुलिस इलाके में लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
मेहंदीपुर बालाजी थाना
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र के नांदरी गांव में 2 मई को हुई आगजनी के मामले में पुलिस ने चार मुख्य लोगों को गिरफ्तार किया है, साथ ही शेष 26 आरोपियों की तलाश के लिए नांदरी इलाके में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 अप्रैल को खेत पर चारा लेने गई 6 माह की गर्भवती महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके परिवार वालों ने थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस द्वारा की गई जांच में पता चला कि महिला 27 अप्रैल की रात जगराम मीणा के साथ खेत पर निकली थी और उसके बाद से ही जगराम भी गायब है। 29 अप्रैल को महिला का शव नांदरी गांव के जंगलों में मिलने के बाद पता चला कि महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मामले में जगराम मीणा को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर 2 मई को पीड़ित पक्ष सहित ग्रामीणों ने एक पंचायत भी बुलाई थी, जिसके बाद 2 मई की रात महिला के परिजनों समेत आक्रोशित भीड़ ने आरोपी जगराम मीणा के घर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे 7-8 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
आगजनी की सूचना पर पहुंची मेहंदीपुर बालाजी पुलिस की सरकारी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। दौसा एसपी रंजीता शर्मा ने बताया कि मामले में 25 नामजद लोगों के साथ 30 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें से कालू मीणा, सीताराम मीणा, नवीन और धोल्याराम मीणा गिरफ्तार कर लिया गया है, शेष 26 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश लगातार जारी है।