फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: 55.69 percent voting took place on reserved seat Dausa.

Dausa News: रिजर्व सीट पर 55.69 प्रतिशत हुई वोटिंग, जाने क्या है दौसा में उम्मीद से कम मतदान की वजह

Fri, 19 Apr 2024 10:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 19 Apr 2024 10:49 PM IST
सार

दौसा लोकसभा क्षेत्र में सर्वाधिक मतदान बस्सी विधानसभा में 61.07 प्रतिशत हुआ और सबसे कम मतदान लालसोट विधानसभा में 51.40 हुआ है। अब परिणाम के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि दौसा लोकसभा क्षेत्र में आखिर मुरारी या कन्हैया दोनों में से कौन बंसी बजा पाएगा।

विज्ञापन
Dausa News: 55.69 percent voting took place on reserved seat Dausa.
दौसा में वोटिंग के लिए लाइन में लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा लोकसभा सीट सहित राजस्थान भर में 12 लोकसभा सीटों पर आज मतदान हुआ राजस्थान में लोकसभा के पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6:00 बजे तक संपन्न हुआ। 2024 के लोकसभा चुनाव में दौसा में मतदान का प्रतिशत 55.69 रहा जो कम माना जा रहा है।

विज्ञापन


दौसा लोकसभा क्षेत्र में सर्वाधिक मतदान बस्सी विधानसभा में 61.07 प्रतिशत हुआ और सबसे कम मतदान लालसोट विधानसभा में 51.40 हुआ है। उधर दौसा लोकसभा के लिए कुल 55.57% मतदान हुआ। यहां दौसा में 60.18, बस्सी 61.07, चाकसू 54.97, बांदीकुई 50.50, सिकराय 54.91, महुवा 52.16, लालसोट 51.40, थानागाजी में 51.41 प्रतिशत मतदान किया गया।
विज्ञापन


महुवा विधायक राजेन्द्र प्रधान सुबह से ही विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों व मतदाताओं से शादी समारोह में शरीक होने से पहले मतदान के लिए प्रेरित करते रहे। उन्होंने लोगों से अपने संबंधित मतदान बूथ पर जाकर मतदान करने की अपील की। इस दौरान विधायक राजेन्द्र प्रधान ने सुबह से करीबन महवा विधानसभा क्षेत्र के करीबन तीन दर्जन गांव में पहुंचकर समझाइश देकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के प्रयास किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि मतदान का प्रतिशत कम रहने का एक बड़ा कारण ग्रामीण क्षेत्र में होने वाली शादी-विवाह भी हैं, जिसके चलते लोग शादी विवाह में सारीक होने चले गए और मतदान से वंचित रह गए। दौसा लोकसभा सीट रिज़र्व सीट है, जिसके चलते दोनों ही उम्मीदवारों दोनों ही पार्टियों के स्टार प्रचारक कांग्रेस से सचिन पायलट तो BJP से डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा की प्रतिष्ठा दाव पर थी, जिसके चलते भी मतदाता पाशोपेश में नजर आया। मतदान कम होने का एक कारण दिनभर तेज धूप होना भी माना जा रहा है।

कुल मिलाकर दौसा लोकसभा क्षेत्र के लिए यह मतदान बिल्कुल शांतिपूर्वक रहा। मतदाता भी बड़े आसानी से मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट करते नजर आए। दौसा लोकसभा में दो मतदान केंद्र ऐसे भी थे जहां मतदान के लिए मतदाताओं ने बहिष्कार किया हुआ था। अब परिणाम के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि दौसा लोकसभा क्षेत्र में आखिर मुरारी या कन्हैया दोनों में से कौन बंसी बजा पाएगा।


उधर राजनीति के जानकार मानते हैं कि कम मतदान होने की स्थिति में राजनीति के उन चाणक्य का गुणा भाग बिगड़ गया जो सुबह तक दावा कर रहे थे कि हम मतदान पूरा होने के बाद भविष्यवाणी कर देंगे कि दौसा में आखिर कांग्रेस के मुरारीलाल या बीजेपी की कन्हैया लाल की बंसी बजेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed