{"_id":"6685066e78253174370fcdb9","slug":"dausa-news-2-killed-14-injured-in-a-road-accident-khatu-was-returning-after-having-darshan-of-shyamji-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: राष्ट्रीय राजमार्ग 21 पर भीषण सड़क हादसे में दो की मौत 14 घायल, खाटू श्यामजी से दर्शन करके लौट रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: राष्ट्रीय राजमार्ग 21 पर भीषण सड़क हादसे में दो की मौत 14 घायल, खाटू श्यामजी से दर्शन करके लौट रहे
Wed, 03 Jul 2024 01:36 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 03 Jul 2024 01:36 PM IST
सार
जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 21 पर एक लोडिंग टेम्पो को पीछे से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए। ये सभी लोग उप्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 21 पर एक लोडिंग टेम्पो को पीछे से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए। ये सभी लोग उप्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में सड़क को कम करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है लेकिन इसके बावजूद सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा मामला दौसा जिले का है, जहां एक लोडिंग टेम्पो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके चलते तीन लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन को गंभीर घायल होने की वजह से जयपुर रैफर किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कल रात दौसा के राष्ट्रीय राजमार्ग 21 पर एक लोडिंग टेम्पो को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे टेम्पो आगे चल रहे वाहन से टकरा गया और यह सड़क हादसा हो गया। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई आर 14 लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
सदर पुलिस थाना अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 21 पर दौसा से मुरादाबाद जाते समय लोडिंग टेम्पो नंबर UP 23AT 6697 को एक अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया, जिसके चलते टेम्पो में सवार 14 लोगों को चोटें आई हैं और 2 लोगों छोटू और संजना जाटव की मौत हो गई। ये सभी लोग मुरादाबाद से खाटू श्यामजी के दर्शन करके लौट रहे थे।
अब बड़ा सवाल यह है कि जब वाहनों को परिवहन विभाग ने लोडिंग और सवारी वाहन के हिसाब से अलग-अलग अनुमति दे रखी है तो फिर लोडिंग वाहन में सवारियां क्यों जा रही थीं?