फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa : New initiative towards environmental protection, bride and groom started new life by planting saplings

Dausa News: पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई पहल, विवाह के बाद दूल्हा-दुल्हन ने पौधे रोपकर नवजीवन की शुरुआत की

Sun, 14 Jul 2024 11:12 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 14 Jul 2024 11:12 AM IST
सार

लालसोट में एक आयोजित एक वैवाहिक समारोह में नया उदाहरण देखने को मिला। समारोह में आए सभी अतिथियों को परिवार की ओर से उपहार स्वरूप पौधे प्रदान किए गए। इतना ही नहीं दूल्हा-दुल्हन ने भी विवाह स्थल पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

विज्ञापन
Dausa : New initiative towards environmental protection, bride and groom started new life by planting saplings
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के लालसोट में आयोजित एक वैवाहिक आयोजन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति उत्सुकता देखने को मिली, जहां वैवाहिक कार्यक्रम में आए तमाम अतिथियों को पर्यावरण संरक्षण एवं देखभाल की जिम्मेदारी के साथ पौधे उपहार में दिए गए। इतना ही नहीं दूल्हा-दुल्हन ने एक साथ गृहस्थ आश्रम में प्रवेश करते ही वैवाहिक स्थल पर पौधरोपण कर वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया।

विज्ञापन


सरकारों और सामाजिक संस्थाओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के कार्यक्रम तो आमतौर पर चलाए जाते रहे हैं लेकिन दौसा जिले के लालसोट में एक शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन द्वारा पर्यावरण को बचाने की ललक देखने को मिली। जहां पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय सहभागिता निभाने वाले अनुराग सेवा संस्थान के संस्थापक सियाराम शर्मा के पुत्र के विवाह समारोह में आए अतिथियों के साथ ही दूल्हा-दुल्हन ने पारिजात व गुड़हल का पौधा लगाकर वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया।
विज्ञापन


पौधारोपण के बाद इनकी देखभाल जिम्मेदारी श्याम सरोवर के व्यवस्थापक मुकेश सैनी ने ली। शादी समारोह के दौरान पर्यावरण संरक्षण का महत्व और आने वाले कल को सुरक्षित रखने के लिए विवाह के पारंपरिक उपहारों से परे मेहमानों को उपहार में एक-एक पौधा दिया। इसके साथ ही उन्होंने मेहमानों को पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की बात भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूल्हे के बड़े भाई श्यामसुन्दर शर्मा ने मेहमानों अपील की कि पौधे को उपयुक्त स्थान पर लगाकर उनकी देखभाल जिम्मेदारी भी उठाएं। इस मौके पर पीपल, नीम, आम, जामुन , पारिजात, गुड़हल, सीताफल, लहसौड़ा, बिल्वपत्र, अशोक, शीशम, गुलमोहर आदि पौधे शादी समारोह में शिरकत करने वाले मेहमानों को उपहार में दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed