{"_id":"662668c13d200f425c0e4451","slug":"dausa-mehndipur-dham-decorated-on-hanuman-janmotsav-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa: हनुमान जन्मोत्सव पर सजा मेहंदीपुर धाम, राजस्थान और महाराष्ट्र के राज्यपाल ने किए बालाजी सरकार के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa: हनुमान जन्मोत्सव पर सजा मेहंदीपुर धाम, राजस्थान और महाराष्ट्र के राज्यपाल ने किए बालाजी सरकार के दर्शन
Mon, 22 Apr 2024 07:10 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 22 Apr 2024 07:10 PM IST
सार
बालाजी मंदिर में पहुंचे दोनों राज्यपालों का मंदिर के महंत नरेशपुरी महाराज ने स्वागत किया। साथ ही विद्वान पंडितों ने पंत्रोच्चार के साथ दो राज्यों के राज्यपालों को मंदिर में प्रवेश कराया।
विज्ञापन
बालाजी दरबार पहुंचे राज्यपाल रमेश बैस और राज्यपाल कलराज मिश्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी में हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित दो दिवसीय राम कथा को लेकर संपूर्ण आस्थाधाम को दुल्हन की तरह सजाया गया है। दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी में हुए इस आयोजन में शामिल होने के लिए सोमवार को राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस दोपहर मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे।
विज्ञापन
बालाजी मंदिर में पहुंचे दोनों राज्यपालों का मंदिर के महंत नरेशपुरी महाराज ने स्वागत किया। साथ ही विद्वान पंडितों ने पंत्रोच्चार के साथ दो राज्यों के राज्यपालों को मंदिर में प्रवेश कराया। इसके बाद राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने स्वयंभू बालाजी महाराज की प्रतिमा के दर्शन कर देश में खुशहाली की कामना की। इस मौके पर उन्होंने बालाजी महाराज को पंचमेवा का भोग लगाया, इसके बाद महंत नरेश पुरी ने दोनों राज्यपालों का स्वागत भी किया।
विज्ञापन
महाराष्ट्र और राजस्थान के राज्यपालों ने महंत निवास पर महंत नरेशपुरी महाराज से शिष्टाचार भेंट की। वहीं, महंत महाराज द्वारा बालाजी की महिमा के बारे में महाराष्ट्र के राज्यपाल को जानकारी दी। दौसा जिले में स्थित विश्व विख्यात मेहंदीपुर बालाजी धाम में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र की विशेष आस्था है, जिसके चलते कई बार वो बालाजी धाम में आ चुके हैं, लेकिन पहली बार दो राज्यों के राज्यपाल एक साथ आए हैं।
विज्ञापन
इधर, हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर राज्यपाल के दौरे को लेकर चलते रामकथा आयोजन से दौसा और गंगापुर जिले का प्रशासन नज़रे बनाए हुए हैं। जिसके चलते दौसा कलेक्टर देवेंद्र कुमार यादव, एसपी रंजिता शर्मा, गंगापुर कलेक्टर गौरव कुमार सैनी, एसपी सुजीत शंकर सहित दोनों जिलों के 600 से अधिक पुलिस के जवानों को कस्बे की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जिम्मा सौंपा गया है। ऐसे में आस्थाधाम के चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती से मेहंदीपुर बालाजी का इलाका छावनी सा नजर आने लगा है।