{"_id":"66954890e9b13210060d0a7a","slug":"dausa-if-bjp-had-not-seized-accounts-we-would-have-won-240-seats-murari-said-at-inauguration-of-mp-office-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: BJP हमारे खाते सीज नहीं करती तो कांग्रेस 240 सीटें जीतती, सांसद कार्यालय के उद्घाटन पर बोले मुरारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: BJP हमारे खाते सीज नहीं करती तो कांग्रेस 240 सीटें जीतती, सांसद कार्यालय के उद्घाटन पर बोले मुरारी
Mon, 15 Jul 2024 09:34 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 15 Jul 2024 09:34 PM IST
सार
दौसा में अपने कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर सांसद मुरारीलाल मीणा ने कहा कि यदि भाजपा दुर्भावना से ग्रसित होकर यदि हमारे खाते सीज नहीं करती तो हम 240 सीटें जीत जाते। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि आम जनता की समस्याएं सुनने के लिए सांसद जनसुनवाई कार्यक्रम सप्ताह में एक दिन आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सांसद मुरारीलाल मीणा ने एक बार फिर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है, उन्होंने कहा कि यदि भाजपा मीडिया और पैसे का दुरुपयोग नहीं करती तो हम 240 से ज्यादा सीटें जीत जाते। 20 जुलाई को दौसा सांसद मुरारीलाल मीणा का जन्मदिन है और इसी के चलते इन दिनों मीणा के समर्थक जगह-जगह वृक्षारोपण कर रहे हैं।
विज्ञापन
सांसद कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर उन्होंने कहा कि मेरा सांसद जनसुनवाई कार्यक्रम सप्ताह में 1 दिन रहेगा, जहां लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए चुनावी परिणाम में भाजपा को केवल दो सीटें मिली हैं, जिससे स्पष्ट है कि जनता प्रधानमंत्री मोदी के पिछले 10 साल के कार्यकाल से परेशान हो चुकी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि चुनावों से पहले भाजपा कांग्रेसियों के खाते सीज नहीं करवाती तो चुनाव में 240 सीटों पर हमें जीत मिलती। उधर राजस्थान में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए मीणा ने कहा कि राजस्थान के विधानसभा उपचुनाव में पांचों सीटें कांग्रेस ही जीतेगी।
विज्ञापन