{"_id":"669bb7ec0dbbb650d50e64c3","slug":"dausa-former-municipal-president-wrote-a-letter-in-blood-demanded-to-reject-the-resignation-of-dr-kirori-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष ने खून से लिखा खत, डॉ. किरोड़ी मीणा का इस्तीफा नामंजूर करने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष ने खून से लिखा खत, डॉ. किरोड़ी मीणा का इस्तीफा नामंजूर करने की मांग की
Sat, 20 Jul 2024 06:43 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 20 Jul 2024 06:43 PM IST
सार
डॉ. किरोड़ीलाल मीणा द्वारा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उसे नामंजूर करने को लेकर दौसा के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के नाम खून से पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में मीणा के जनहित में किए गए कार्यों का हवाला देते हुए इस्तीफा नामंजूर करने की बात कही है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके डॉ. किरोड़ीलाल मीणा का इस्तीफा नामंजूर करने की मांग को लेकर पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेश घोसी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को खून से पत्र लिखकर भेजा है। दौसा नगर पालिका अध्यक्ष रह चुके घोसी ने कहा है कि डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने जनता के सुख-दुख में साथ दिया है। उन्होंने कई बार बड़े आंदोलनों के साथ कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ आवाज उठाई है। पूर्वी राजस्थान की सबसे बड़ी पेयजल समस्या का मुद्दा वे लंबे से उठा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दौसा में सीवेज लाइन, जयपुर बाईपास पर अंडरपास, नीलकंठ मंदिर के लिए रोप-वे सहित अनेक विकास कार्यों के लिए उनका राज्य सरकार में मंत्री पद पर बने रहना बेहद जरूरी है। घोसी ने कहा कि उन्होंने जनता से किया अपना वचन निभाते हुए मंत्री पद से इस्तीफा दिया है। ऐसे नेता की राजस्थान को जरूरत है और दौसा के लोगों को भी ऐसे विकास पुरुष की हमेशा आवश्यकता रहेगी, इसके लिए उनका इस्तीफा नामंजूर किया जाए।
कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा द्वारा पिछले दिनों मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद लगातार उनका इस्तीफा वापसी की मांग उठ रही है, जबकि किरोड़ीलाल खुद कह चुके हैं कि वे इस्तीफा वापस नहीं लेंगे।