फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa: CM Bhajan Lal said in Lalsot - The big crocodiles guilty in the paper leak case will soon go inside

Dausa : लालसोट में बोले सीएम भजनलाल- पेपर लीक के मामले में दोषी बड़े मगरमच्छ जल्दी ही अंदर जाएंगे

Sun, 04 Aug 2024 10:28 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 04 Aug 2024 10:28 PM IST
सार

लालसोट के डूंगरपुर गांव पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यहां कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा समय तक कांग्रेस ने राज किया और गरीबी हटाओ जैसा नारा दिया लेकिन उनका कभी गरीबों के साथ रिश्ता नहीं रहा। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामले में दोषी बड़े मगरमच्छों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
Dausa: CM Bhajan Lal said in Lalsot - The big crocodiles guilty in the paper leak case will soon go inside
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा में लालसोट विधानसभा के डूंगरपुर गांव में पहुंचे राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्थानीय लोक देवी-देवताओं के जयकारे के साथ अपने भाषण की शुरुआत की और कहा कि यह क्षेत्र पूर्वी राजस्थान का क्षेत्र है और मैं भी इसी क्षेत्र से आता हूं। उन्होंने कहा कि यहां किसानों के पास जमीन तो है लेकिन कमी थी तो पानी की। हमने हमारे संकल्प पत्र में वादा किया था और राजस्थान में पानी के लिए ईआरसीपी का एमओयू साइन कर दिया। जल्दी ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईआरसीपी परियोजना का शिलान्यास करेंगे और इसका फायदा दौसा, सवाई माधोपुर, टोंक, करौली और भरतपुर समेत 13 जिलों को मिलेगा।

विज्ञापन


कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में सबसे ज्यादा समय तक कांग्रेस ने राज किया है, उन्होंने गरीबी हटाओ जैसा नारा दिया था लेकिन उनका गरीबों के साथ कोई रिश्ता नहीं रहा। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार महिला युवा किसान और मजदूर की सरकार है इसलिए मैं विशेषकर उन युवाओं से कहना चाहता हूं, जो किसानों के बेटे हैं, जिनके माता-पिता को उनसे उम्मीदें हैं वे आगे आकर अपने घर और परिवार का सहारा बनें। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इसीलिए मैंने इस साल बजट में 1 लाख नौकरियां देने का वादा किया है, हम 5 साल के दौरान पूरी 5 लाख नौकरियां देंगे।
विज्ञापन


पेपर लीक के मामले में मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि कांग्रेस के समय 19 पेपर में से 17 पेपर लीक हुए। उन्होंने किसान और बेरोजगारों के सपने रौंदने का काम किया है। इसीलिए हमारी सरकार ने सरकार बनने के दूसरे दिन एसआईटी का गठन किया, जिसके चलते अब तक 115 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं और आने वाले समय में बड़े मगरमच्छ भी गिरफ्तार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालसोट विधानसभा की बात करते हुए उन्होंने कहा कि आप पहले के कितने भी बजट उठाकर देख लेना लालसोट को जितना इस बजट में मिला है, उतना कभी नहीं मिला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed