फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Bike collides with cow, one dead, two seriously injured; all three youths are residents of Uttar Pradesh.

Dausa News: जयपुर-आगरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अचानक सामने आ गई गाय, अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, एक की मौत

Tue, 17 Feb 2026 04:31 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Tue, 17 Feb 2026 04:31 PM IST
सार

जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीपलखेड़ा गांव के पास गाय के अचानक सामने आने से बाइक हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
 

विज्ञापन
Bike collides with cow, one dead, two seriously injured; all three youths are residents of Uttar Pradesh.
दुर्घटना।

विस्तार

जिले से गुजर रहे जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम पीपलखेड़ा के पास हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को महवा अस्पताल पहुंचाया, जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


गाय के अचानक सामने आने से हुआ हादसा
बालाहेड़ी थाना पुलिस के अनुसार तीन युवक मोटर साइकिल से जयपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीपलखेड़ा गांव के समीप अचानक एक गाय सड़क पर आ गई, जिससे बाइक उससे टकराने के बाद अनियंत्रित होकर फिसल गई और तीनों सवार सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaisalmer News: भारत-पाक सीमा के पास पकड़ा गया संदिग्ध युवक, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, बीएसएफ कर रही है पूछताछ
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें महवा के जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में नवीन कुशवाह (35) पुत्र प्रीतम सिंह निवासी बिचपुरी, आगरा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल अजय पुत्र रामकिशन निवासी नोपुरा और मिथुन पुत्र अमरसिंह निवासी नोपुरा, ताजगंज (उत्तर प्रदेश) का उपचार जारी है। 

मृतक का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। बालाहेड़ी थाना प्रभारी सत्यनारायण बसवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed