{"_id":"6766a673bbea35ed4602561e","slug":"after-all-on-whose-responsibility-is-dausa-city-getting-ruined-in-the-name-of-isarda-water-dausa-news-c-1-1-noi1350-2439218-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News : नई पाइप लाइन बिछाने के नाम पर हो रही है शहर की दुर्दशा, जिम्मेदारों ने चुप्पी साधी, जनता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News : नई पाइप लाइन बिछाने के नाम पर हो रही है शहर की दुर्दशा, जिम्मेदारों ने चुप्पी साधी, जनता परेशान
Sat, 21 Dec 2024 08:31 PM IST
दौसा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 08:31 PM IST
सार
शहर में नई पाइप लाइन बिछाने के लिए बेतरतीब तरीके से शहर की सड़कों की खुदाई करके ठेकेदारों और संबंधित विभाग की लापरवाही ने आम जनता की परेशानियों को और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ईसरदा परियोजना के तहत दौसा शहर को पानी की नई पाइप लाइन से जोड़ा जा रहा है। करोड़ों की लागत से यह परियोजना शहर की प्यास बुझाने का वादा करती है, लेकिन इसके नाम पर शहर को अनदेखा छोड़ दिया गया है। ठेकेदार फर्म और संबंधित विभाग की लापरवाही ने शहर की सड़कों को खंडहर बना दिया है।
विज्ञापन
शहर की शिव कॉलोनी में पानी की पाइप लाइन डालने के दौरान जेसीबी से सड़कें तोड़ दी गईं, जिससे पहले से यहां बिछाई हुई पानी की लाइनों को नुकसान पहुंचा। शिकायतें जलदाय विभाग के JEN से लेकर SE तक की गईं, लेकिन किसी ने संज्ञान नहीं लिया, नतीजतन हाल ही में हुई पानी सप्लाई के दौरान हजारों लीटर पानी नालियों में बह गया।
विज्ञापन
शिव कॉलोनी निवासी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि पाइप लाइन डालने के बाद उनकी पुरानी लाइन को जोड़ा नहीं गया। सीताराम शर्मा का कहना है कि सप्लाई का पानी पहले ही सात दिन में आता है, ऊपर से टूटी लाइनों और खराब सड़कों ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
जानकारों के अनुसार पाइप लाइन डालने के लिए कटर मशीन से रोड काटने और सात दिनों में उसे ठीक करने का प्रावधान है लेकिन ठेकेदार फर्म जेसीबी का उपयोग कर रही है और सड़कों को खस्ताहाल छोड़ रही है। इसके अलावा लाइन बिछाने के लिए बिजली चोरी भी खुलेआम हो रही है लेकिन बिजली विभाग और जलदाय विभाग के अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इस लापरवाही के चलते सरकार और प्रशासन की साख पर भी सवाल उठने लगे हैं।
इस पूरे क्रियाकलाप के चलते नागरिक न सिर्फ पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं, बल्कि टूटी सड़कों और अनियमित सप्लाई की मार भी झेल रहे हैं। ठेकेदार फर्म और विभाग की इस अनदेखी ने आम जनता को बुरी तरह प्रभावित किया है। सरकार और विभाग को इस समस्या का समाधान निकालने के लिए तुरंत कदम उठाने की आवश्यकता है ताकि नागरिकों को इन कठिनाइयों से राहत मिल सके।