फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa Accident: High-speed bike collides with Nilgai on Lalsot-Kota Mega Highway, youth killed

Dausa Accident: लालसोट–कोटा मेगा हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक नीलगाय से टकराई, युवक की मौत

Mon, 24 Nov 2025 09:45 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Mon, 24 Nov 2025 09:45 PM IST
सार

Dausa Accident: लालसोट–कोटा मेगा हाईवे पर अचानक नीलगाय से बाइक टकराने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जयपुर रेफर करने पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस व मेडिकल टीम ने आवश्यक कार्रवाई की।
 

विज्ञापन
Dausa Accident: High-speed bike collides with Nilgai on Lalsot-Kota Mega Highway, youth killed
घटनास्थल पर मौजूद लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले के लालसोट–कोटा मेगा हाईवे पर रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार बाइक नीलगाय से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे लालसोट जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसा बिहारीपुरा मोड़ के पास पेट्रोल पंप के नजदीक हुआ।

विज्ञापन

 
अचानक नीलगाय के आने से अनियंत्रित हुई बाइक
जानकारी के अनुसार, युवक माधोपुर की ओर जा रहा था। तभी हाईवे पर अचानक सामने आई नीलगाय से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई और युवक दूर जा गिरा। हादसे के बाद युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा मिला।
विज्ञापन

 
हेलमेट ने बचाया सिर, पर गई जान
टक्कर और गिरने के बावजूद युवक के सिर में चोट नहीं आई, क्योंकि उसने हेलमेट पहन रखा था। हालांकि शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को बुलाया और घायल को लालसोट जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan News: विद्युत विभाग के जेईएन पर किसान से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल; विधायक ने CM से की यह मांग
 
जयपुर रेफर किया, इलाज के दौरान मौत
लालसोट अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया। वहां रविवार रात उपचार के दौरान 32 वर्षीय रामवीर पुत्र रामधन बैरवा, निवासी नयापुरा महोली, जिला करौली, ने दम तोड़ दिया। मेडिकल टीम ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed