{"_id":"693f8ce5a8155d95020ef3e0","slug":"a-nilgai-was-killed-in-the-lavan-forest-and-pieces-of-its-meat-were-found-when-villagers-spotted-the-culprits-they-fled-the-scene-two-motorcycles-and-a-bottle-of-gunpowder-were-seized-the-incident-has-sparked-outrage-among-wildlife-enthusiasts-dausa-news-c-1-1-noi1437-3736131-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: लवाण के जंगल में नीलगाय की निर्मम हत्या, आरोपी फरार; मौके से संदिग्ध चीजें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: लवाण के जंगल में नीलगाय की निर्मम हत्या, आरोपी फरार; मौके से संदिग्ध चीजें बरामद
Mon, 15 Dec 2025 10:14 PM IST
दौसा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 10:14 PM IST
सार
ausa News: दौसा के लवाण क्षेत्र में नीलगाय की निर्मम हत्या कर मांस काटने का मामला सामने आया। ग्रामीणों की सतर्कता से घटना उजागर हुई, आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने संदिग्ध सामग्री जब्त कर जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दौसा जिले के लवाण थाना क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम पंचायत खानपुरा के अंतर्गत लवाण और खानपुरा के बीच स्थित सरकारी चरागाह भूमि में कुछ लोगों ने नीलगाय की बेरहमी से हत्या कर उसके शरीर के टुकड़े कर दिए। घटना के उजागर होते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और वन प्रेमियों में भारी रोष देखने को मिला।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सतर्कता से खुला मामला
घटना के समय पास के खेत में एक किसान सिंचाई कार्य कर रहा था। इसी दौरान बबूल के घने जंगल से तेज आवाजें सुनाई दीं। जब किसान मौके पर पहुंचा तो उसने दो व्यक्तियों को नीलगाय के मांस के टुकड़े कर प्लास्टिक की बाल्टियों में भरते देखा। भयभीत किसान ने तुरंत गांव जाकर ग्रामीणों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
भीड़ जुटते ही आरोपी भागे जंगल की ओर
सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और गौरक्षक मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की भीड़ को देख आरोपी मांस से भरी बाल्टियां लेकर जंगल की ओर फरार हो गए। हालांकि वे मौके से भागने में सफल रहे, लेकिन उनके पीछे वन्यजीव की निर्मम हत्या के सबूत छोड़ गए।
विज्ञापन
खून से सना घटनास्थल और बिखरे अवशेष
घटनास्थल पर नीलगाय का सिर, धड़ का कंकाल, कटे हुए पैर और अन्य अंग अलग-अलग स्थानों पर पड़े मिले। जिस जगह नीलगाय को मारा गया था, वहां चारों ओर खून फैला हुआ था, जो इस क्रूरता की भयावह तस्वीर पेश कर रहा था।
यह भी पढ़ें- Rajasthan: झुंझुनूं में 100 करोड़ की एमडी ड्रग्स फैक्टरी का भंडाफोड़, महाराष्ट्र पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोचा
पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही लवाण थाना पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंची। इसके साथ ही वन विभाग की टीम को भी बुलाया गया। वन विभाग ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए और मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की।
संदिग्ध सामग्री जब्त, जांच तेज
पुलिस को मौके से बारूद से भरी एक बोतल, कपड़े में लिपटी करीब चार इंच लंबी नली, दो मोटरसाइकिल और अन्य संदिग्ध सामग्री मिली। सभी वस्तुओं को जब्त कर लवाण थाने लाया गया है। इन साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।
लवाण थाना प्रभारी जगन्नाथ जाट ने बताया कि नीलगाय की हत्या का मामला अत्यंत गंभीर है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। फरार आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।