Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   A message of unity resonates in Dausa Run for Unity organized on National Unity Day

राजस्थान: बांदीकुई की 3 पंचायतों में सरपंच चुनाव के नतीजों पर बवाल, दोबारा मतगणना की मांग

Sat, 31 Oct 2026 04:53 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Sat, 31 Oct 2026 04:53 PM IST
सार

बांदीकुई पंचायत समिति की पीचूपाड़ा, भांडेडा और महूखेड़ा ग्राम पंचायतों में सरपंच चुनाव के नतीजों पर हंगामा हुआ। हारे प्रत्याशियों के समर्थकों ने धांधली का आरोप लगाकर दोबारा मतगणना की मांग की। विधायक और डीएसपी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
A message of unity resonates in Dausa Run for Unity organized on National Unity Day
विरोध करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

शुक्रवार रात सरपंच पद के नतीजे जारी होने के बाद बांदीकुई पंचायत समिति की तीन ग्राम पंचायतों में हंगामा खड़ा हो गया। पीचूपाड़ा, भांडेडा और महूखेड़ा में चुनाव हारने वाले प्रत्याशियों के समर्थकों ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए दोबारा गिनती की मांग की। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। महूखेड़ा में हंगामे की सूचना पर बांदीकुई विधायक भागचंद टांकड़ा और महवा विधायक राजेंद्र मीणा मौके पर पहुंचे। डीएसपी लक्ष्मीकांत शर्मा भी मौजूद रहे।

महूखेड़ा में आधी रात को बवाल, विधायक मौके पर पहुंचे
महूखेड़ा ग्राम पंचायत में देर रात सरपंच पद का परिणाम घोषित हुआ। इसमें रूबी कंवर विजेता रहीं, जबकि रामकली देवी दूसरे स्थान पर रहीं। नतीजा घोषित होते ही रामकली देवी के समर्थकों ने मतगणना में फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए दोबारा गिनती की मांग शुरू कर दी। हंगामे की सूचना पर शनिवार सुबह बांदीकुई विधायक भागचंद टांकड़ा और महवा विधायक राजेंद्र मीणा महूखेड़ा पहुंचे। डीएसपी लक्ष्मीकांत शर्मा भी मौके पर मौजूद रहे। दोनों विधायक और डीएसपी ग्रामीणों के बीच बैठकर समझाइश करने में जुटे हुए हैं। 

विज्ञापन


पढ़ें:  फॉलोअर्स लाखों में, वोट सैकड़ों में, सरपंच चुनाव में तीसरे नंबर पर रहीं इन्फ्लुएंसर पवन की पत्नी
विज्ञापन
विज्ञापन


पीचूपाड़ा में 2 वोट से हार, एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन
पीचूपाड़ा पंचायत में सरपंच पद के लिए मुकाबला बेहद कांटे का रहा। यहां शीला देवी को 909 वोट मिले, जबकि गुड्डी देवी को 907 वोट मिले। महज 2 वोट से चुनाव हारने के बाद गुड्डी देवी के समर्थकों में आक्रोश फैल गया। समर्थकों का आरोप है कि रात में मतगणना के दौरान एजेंटों को मतपत्र नहीं दिखाए गए। कई बार दोबारा मतगणना की मांग करने के बावजूद प्रशासन ने उनकी बात नहीं सुनी। इससे नाराज ग्रामीण शनिवार सुबह एसडीएम कार्यालय पहुंच गए और कार्यालय के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

भांडेडा में सुबह 4 बजे आया नतीजा
भांडेडा पंचायत में शनिवार सुबह 4 बजे सरपंच पद का परिणाम घोषित हुआ। इसमें कांता सैनी को विजेता घोषित किया गया, जबकि मीरा देवी 11 वोट से दूसरे स्थान पर रहीं। मीरा देवी के समर्थकों ने भी पोलिंग पार्टी पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए दोबारा मतगणना की मांग की। हंगामे को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। ग्रामीण अभी भी बूथ के बाहर धरने पर बैठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed