फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   A car accident injured a husband, wife, and daughter; the father died

Dausa News: जयपुर–आगरा सड़क मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की मौत, पत्नी और बेटी घायल

Sun, 28 Dec 2025 02:44 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Sun, 28 Dec 2025 02:44 PM IST
सार

जयपुर–आगरा सड़क मार्ग पर बाइपास तिराहे के पास शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार किशन सिंह राजपूत की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और बेटी घायल हो गईं।

विज्ञापन
A car accident injured a husband, wife, and daughter; the father died
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर–आगरा सड़क मार्ग पर बाइपास तिराहे के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटर साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए।

विज्ञापन

कोतवाली थाने के हेड कांस्टेबल लल्लू प्रसाद ने बताया कि बीचलवास निवासी किशन सिंह राजपूत (45) शनिवार को अपनी बेटी निकिता कंवर का जिला अस्पताल में हीमोडायलिसिस कराकर पत्नी माया कंवर और बेटी के साथ मोटर साइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे आगरा रोड स्थित बाइपास तिराहे पर पहुंचे, तभी सिकंदरा की ओर से आ रही एक कार ने सामने से उनकी मोटर साइकिल को टक्कर मार दी।

विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि किशन सिंह, उनकी पत्नी और बेटी तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस 108 एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं:  देशभर के वेब जर्नलिस्ट जुटे बिहार में, डिजिटल और सोशल मीडिया की खूबी-चुनौतियों पर चर्चा हुई

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद किशन सिंह राजपूत को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, घायल पत्नी माया कंवर और बेटी निकिता कंवर का इलाज किया गया, जिनकी हालत में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे में शामिल कार व चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed