{"_id":"69d1e97c5294dbe83f0b8e96","slug":"3-trucks-and-trailers-collide-on-highway-4-injured-trailer-stops-due-to-tire-burst-people-trapped-in-cabin-dausa-news-c-1-1-noi1437-4128455-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: जयपुर-आगरा हाईवे पर तीन ट्रक-ट्रेलर की भिड़ंत, चार लोग घायल; दौसा में टायर फटने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: जयपुर-आगरा हाईवे पर तीन ट्रक-ट्रेलर की भिड़ंत, चार लोग घायल; दौसा में टायर फटने से हुआ हादसा
Sun, 05 Apr 2026 05:25 PM IST
दौसा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 05:25 PM IST
सार
Dausa Highway Accident: दौसा के मेहंदीपुर बालाजी क्षेत्र में जयपुर-आगरा हाईवे पर तीन ट्रक-ट्रेलर की भिड़ंत में 4 लोग घायल हुए। टायर फटने से हादसा हुआ। केबिन में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया, यातायात कुछ समय बाधित रहा।
विज्ञापन
दौसा में ट्रेलर के भिड़ने के बाद लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी क्षेत्र में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह खेड़ा पहाड़पुर गांव के पास तीन ट्रक और ट्रेलरों की आपस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 4 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को सिकराय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
टायर फटने के बाद अचानक ब्रेक से बिगड़ी स्थिति
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवे पर आगे चल रहे एक ट्रेलर का अचानक टायर फट गया, जिसके चलते चालक ने तुरंत ब्रेक लगा दिए। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक और ट्रेलर अनियंत्रित हो गए और आगे वाले ट्रेलर से टकरा गए। इस टक्कर में तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
केबिन पिचकने से ड्राइवर और खलासी फंसे
हादसा इतना भीषण था कि ट्रेलरों के केबिन पूरी तरह पिचक गए, जिससे ड्राइवर और खलासी अंदर ही फंस गए। घटना की सूचना पर बालाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
पढ़ें- Rajasthan News: झुंझुनूं में संदिग्ध मौत पर बवाल, दहेज हत्या का आरोप; मोर्चरी के बाहर दोनों पक्षों में मारपीट
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
रेस्क्यू के बाद घायलों को एम्बुलेंस के जरिए सिकराय हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हालांकि घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
हादसे के बाद जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और धीरे-धीरे यातायात को सुचारू कराया।
मामले की जांच जारी
फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार टायर फटना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।