{"_id":"64e4a524b01b05de1a0f4d4a","slug":"dausa-terrible-collision-between-mahwa-alwar-state-highway-truck-and-jeep-six-people-killed-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa: महवा-अलवर स्टेट हाईवे पर ट्रक और जीप की भयानक टक्कर, हादसे में छह लोगों की मौत, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa: महवा-अलवर स्टेट हाईवे पर ट्रक और जीप की भयानक टक्कर, हादसे में छह लोगों की मौत, नौ घायल
Tue, 22 Aug 2023 05:38 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Tue, 22 Aug 2023 05:38 PM IST
सार
दौसा के महवा-अलवर स्टेट हाईवे पर ट्रक और जीप की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में चार लोगों को जयपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
ट्रक और जीप की भयानक टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के दौसा में महवा-अलवर स्टेट हाईवे पर मंडावर में कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक सवारी जीप को टक्कर मारकर पलट गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गईं, जबकि नौ घायल हो गए। इनमें से चार गंभीर घायल हुए हैं। जिन्हें जयपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से जीप चकनाचूर हो गई। चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, दो अन्य ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि नौ लोग घायल हो गए। इनमें से चार गंभीर घायलों को जीप से बमुश्किल निकालकर जयपुर के एसएमएस अस्पताल ट्रोमा सेंटर रेफर किया गया। जहां इलाज जारी है। शव और घायल जीप में फंस गए गए थे। एक्सीडेंट के बाद चीख पुकार मच गई और आसपास अफरातफरी का माहौल हो गई। मंडावर रोड पर दोपहर 1.30 बजे के आसपास यह भयानक रोड एक्सीडेंट हुआ।
विज्ञापन
पांच घायलों को महवा और मंडावर के अस्पतालों में भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है। हादसा महवा-अलवर राजमार्ग पर उकरुंद गांव के पास हुडला पेट्रोल पंप से नज़दीक हुआ। जहां कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलों के कार्टन से भरा ट्रक सवारियों से भरी जीप में जा घुसा। टक्कर से तेज धमाके की आवाज हुई और ट्रक पलट गया। जबकि जीप कोलैप्स हो गई। बचाव के लिए स्थानीय लोगों ने उन्हें संभाला और महवा- मंडावर थाना पुलिस को सूचना देकर बचाव कार्य शुरू किया। महवा और मंडावर अस्पताल ले जाने पर दो घायलों को मृत घोषित कर दिया गया। इनके अलावा चार की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि अन्य पांच का इलाज जारी है और चार गंभीर घायलों को जयपुर रेफर किया है।
विज्ञापन
जीप में 18 सवारियां थीं, ट्रक बेकाबू होकर भिड़ा
मंडावर थाना पुलिस इंचार्ज जितेंद्र सिंह सोलंकी के मुताबिक इस दुर्घटना में अब तक 6 लोगों की मौत हुई है, इनमें मुकेश बैरवा (27 साल) पुत्र लक्ष्मण बैरवा निवासी उकरूंद, मंडावर और रमेश (40 साल) पुत्र नारेडा निवासी बड़ाबास मंडावर की पहचान हो सकी है। शेष की पहचान करवाई जा रही है। अलवर से कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक महवा आ रहा था। जिसने संतुलन खोकर सवारियों से भरी जीप को टक्कर मार दी। जीप महवा से मंडावर की ओर जा रही थी। जीप में कुल 18 सवारियां थीं। जीप ओवरलोड थी।