{"_id":"6516d84427be22b2da053d89","slug":"dausa-road-accident-van-full-of-school-children-lost-control-and-overturned-more-than-15-children-injured-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa Road Accident: स्कूली बच्चों से भरी वैन अनियंत्रित होकर पलटी, 15 से अधिक बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa Road Accident: स्कूली बच्चों से भरी वैन अनियंत्रित होकर पलटी, 15 से अधिक बच्चे घायल
Fri, 29 Sep 2023 07:29 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 29 Sep 2023 07:29 PM IST
सार
Dausa Road Accident: दौसा जिले में अनियंत्रित स्कूली बच्चों से भरी वैन पलट गई। हादसे में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं।
विज्ञापन
घायल का इलाज जारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दौसा में अनियंत्रित स्कूली बच्चों से भरी वैन पलट गई। इस हादसे में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक छात्र स्कूल जाते समय घायल हो गए। कालाखो गांव के पास हाइवे 21 पर वैन बेकाबू होकर डिवाइडर पर जाकर पलटी खा गई।
विज्ञापन
रेटा और दुब्बी से जाते समय ये हादसा हुआ। गंभीर घायल छात्रों को दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य को प्राथमिक उपचार देखकर छुट्टी भी दे दी गई है। दो बच्चों को दौसा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दौसा के सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को स्कूली छात्रों से भरी वैन एकाएक अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाखो के समीप पेट्रोल पंप के पास पलट गई।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह वैन आगे चल रही मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर जा चढ़ी और पलट गई। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। उससे पहले घटना स्थल पर स्थानीय लोगों ने राहत बचाव कार्य किया।
विज्ञापन
घटना की सूचना लगते ही स्कूली बच्चों के परिजनों में हड़कंप मच गया और आनन फानन में परिजन स्कूल और अस्पताल पर जा पहुंचे। घायल छात्रों को निजी और ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया की दो गंभीर छात्रों को रामकरण जोशी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे को लेकर परिजन और स्कूल प्रशासन के लोग अस्पताल परिसर में एक दूसरे से उलझे और पुलिस और आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कराया।
परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। आरोप है कि स्कूल में प्राइवेट वैन लगा रखी है। स्कूल में चलने वाली बाल वाहिनियों का परिवहन विभाग से फिटनेस प्रमाण पत्र भी नहीं है। बच्चों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।