फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News: Woman Seeks Police Protection After Khap Panchayat Decision in Love Marriage Dispute

Dausa: खाप पंचायत के फैसले के बाद प्रेम विवाह विवाद में नया मोड़, युवती ने जताया जान का खतरा, सुरक्षा की मांग

Fri, 17 Jul 2026 11:33 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Fri, 17 Jul 2026 11:33 PM IST
सार

प्रेम विवाह के बाद खाप पंचायत के फैसले से चर्चा में आए दौसा के रामगढ़ पचवारा मामले में अब युवती ने वीडियो जारी कर पुलिस से सुरक्षा मांगी है। युवती ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से विवाह किया है और कुछ लोगों से उसे जान का खतरा है।

विज्ञापन
Dausa News: Woman Seeks Police Protection After Khap Panchayat Decision in Love Marriage Dispute
खाप पंचायत के फैसले के बाद युवती ने लगाई सुरक्षा की गुहार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के रामगढ़ पचवारा क्षेत्र में प्रेम विवाह करने वाली एक युवती ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवती ने वीडियो जारी कर कहा कि उसने अपनी इच्छा और सहमति से प्रेम विवाह किया है। उसका अपहरण नहीं हुआ और न ही उस पर किसी प्रकार का दबाव था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आठ नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं करीब 125 लोगों के खिलाफ इस्तगासा दायर कर पाबंद कराया गया है।

विज्ञापन


वीडियो जारी कर लगाई गुहार
युवती ने वीडियो में आरोप लगाया कि उसके पीहर और ससुराल पक्ष के कुछ लोगों से उसे और उसके पति को जान का खतरा है। उसने कहा कि विकास मीणा, मोतीलाल, पप्पूलाल, स्वरूपलाल और लोरीलाल सहित कुछ लोगों ने सामाजिक बैठक कर उन्हें उठाने और जान से मारने की साजिश रची है। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी पहले जबरन शादी कराई गई थी लेकिन वह अपने पहले पति के साथ नहीं रहना चाहती थी। इसलिए उसने अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ विवाह किया।
विज्ञापन


रामगढ़ पचवारा थाना प्रभारी मदनलाल मीणा ने बताया कि युवती की ओर से सुरक्षा संबंधी प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुआ है। मामले में आठ लोगों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। साथ ही करीब 125 लोगों के खिलाफ इस्तगासा दायर कर उन्हें पाबंद कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े: Jaipur News: फर्जी वीजा कॉल सेंटर गिरोह का भंडाफोड़, तीन ठिकानों पर छापे मार; 22 आरोपी हिरासत में

क्या है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार युवती अपने परिवार के साथ जयपुर क्षेत्र में रहती थी। उसकी शादी 29 अप्रैल को कंवरपुरा क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। हालांकि शादी के करीब दो महीने बाद वह घर छोड़कर रामगढ़ पचवारा क्षेत्र के कमलेश मीणा के साथ रहने लगी। इस पर परिजनों ने जयपुर के कानोता थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।


बाद में युवती ने पुलिस के समक्ष बयान देकर स्पष्ट किया कि वह अपनी इच्छा से कमलेश मीणा के साथ रह रही है। इसके बाद कंवरपुरा क्षेत्र के ससुराल पक्ष ने महिला को वापस भेजने या सामाजिक स्तर पर निर्णय कराने की मांग की, जिसे लेकर 84 गांवों की खाप पंचायत आयोजित की गई। आरोप है कि पंचायत ने युवक के परिवार पर 21 लाख रुपये का जुर्माना लगाने के साथ सामाजिक बहिष्कार का फरमान भी सुनाया।

युवक के चाचा अर्जुनलाल मीणा ने बताया कि उनके भतीजे कमलेश मीणा और युवती ने अपनी सहमति से प्रेम विवाह किया है। इसके बाद बुलाई गई खाप पंचायत में उनकी बात सुने बिना परिवार पर 21 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया गया। आरोप है कि जुर्माना नहीं चुकाने पर परिवार का सामाजिक बहिष्कार करने और हुक्का-पानी बंद करने की चेतावनी दी गई। इतना ही नहीं तय समय पर जुर्माना जमा नहीं करने पर राशि बढ़ाकर 51 लाख रुपये करने की धमकी भी दी गई। बहरहाल पूरा मामला पुलिस के पास है ओर पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed