फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News: Protest against attack on Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyaya Yatra Congress leaders silent Satyagraha

Dausa News: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हुए हमले का विरोध, कांग्रेस नेताओं ने किया मौन सत्याग्रह

Tue, 23 Jan 2024 06:43 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 23 Jan 2024 06:43 PM IST
सार

दौसा कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामजीलाल ओढ़ ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा देशहित में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा पर हुए हमला होना लोकतंत्र और सविधान की हत्या करना है।

विज्ञापन
Dausa News: Protest against attack on Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyaya Yatra Congress leaders silent Satyagraha
कांग्रेसियों ने दौसा में किया मौन सत्याग्रह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असम में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हुए हमले और मंदिर जाने से रोकने को लेकर मंगलवार को दौसा में कांग्रेस मौन सत्याग्रह किया। जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओढ़ के नेतृत्व में जिला मुख्यालय के गांधी तिराहे पर  किया जुटे कांग्रेस नेता मौन सत्याग्रह पर बैठे। 

विज्ञापन


इसे लेकर रामजीलाल ओढ़ ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा देशहित में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा पर हुए हमला होना लोकतंत्र और सविधान की हत्या करना है। वहीं, यात्रा को मंदिर जाने से रोकने को लेकर रामजीलाल ने कहा कि भगवान राम सबके हैं, किसी एक व्यक्ति या पार्टी के नहीं हैं। उनका राजनीतीकरण करना गलत है। 
विज्ञापन


हालांकि, इस मौन सत्याग्रह में दौसा से कांग्रेस विधायक मुरारीलाल मीणा का नहीं पहुंचाना भी चर्चा का कारण बना। मौन सत्याग्रह में दौसा जिला अध्यक्ष रामजीलाल ओढ़, पीसीसी सदस्य कमल मीणा, जिला प्रमुख हीरालाल सैनी, प्रधान प्रहलाद रोहड़ा, सिकंदरा पंचायत समिति प्रधान सुल्तान बैरवा, नांगल प्रधान दिनेश मीणा, हेमराज निमाली, दुर्गा मीरवाल, धन्ना लाल बैरवा, पदम कसाना, कन्हैयालाल सैनी, खेमराज मीणा, पार्षद भूरामल मीणा, जितेंद्र महावर, शरद नागर शीतल चौबे महेश डोलिका, जगदीश मीणा, रामविलास शर्मा, खेरतीलाल बैरवा, खैरातीलाल सैनी, महिला जिलाध्यक्ष रुकमणी, अल्पसंख्यक अध्यक्ष रहीस भाई गुप्ता, सीएल मीणा, जलजीत मीणा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed