{"_id":"647d759a92218fd60102690f","slug":"dausa-news-champakali-not-found-for-kallu-mahavar-patwari-says-i-only-wrote-letter-to-form-team-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: कल्लू महावर के लिए नहीं मिली चंपाकली, पटवारी बोले- मैंने केवल टीम गठित करने के लिए लिखा लेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: कल्लू महावर के लिए नहीं मिली चंपाकली, पटवारी बोले- मैंने केवल टीम गठित करने के लिए लिखा लेटर
Mon, 05 Jun 2023 11:11 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:11 AM IST
सार
दौसा में प्रशासन गांव के संग और महंगाई राहत शिविर के दौरान तहसीलदार की ओर से एक अधेड़ व्यक्ति के लिए पत्नी ढूंढने की एप्लीकेशन को आगे बढ़ाने के बाद कुछ फर्जी लेटर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कल्लू महावर के लिए चंपाकली ढूंढ लेने के लेटर को हल्का पटवारी ने फर्जी बताया है।
विज्ञापन
वायरल लेटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा जिले में बहरावंडा के गंगाड़वाड़ी देखने वाले हल्का पटवारी बाबूलाल ने अमर उजाला को चंपाकली ढूंढ लेने वाला लेटर फर्जी होने की पुष्टि की है, जिसमें तहसीलदार को जवाब देते लिखा गया है कि कल्लू महावर के लिए जांच में 30 वर्षीय युवती चंपाकली ने कल्लू की घरवाली बनने के लिए सहमति दी है।
विज्ञापन
एक लेटर में तहसीलदार को जवाब देते हुए लिखा गया है कि कल्लू महावर को घरवाली उपलब्ध करवाने के आदेश श्रीमान के यहां से प्राप्त हुए थे। इसके लिए पटवारी हल्का ने कल्लू महावर की फरमाइश सुंदर, सुशील, पतली, काम में दक्ष कन्या की जांच मौके पर आसपास के गांव में की और जांच में 30 वर्षीय युवती नाम चंपाकली मौके पर मिली। इसको कल्लू महावर का फोटो दिखाया गया। युवती द्वारा कल्लू जी से घरवाली बनने हेतु सहमति दी गई। चाय पर दोनों को बुलाने का इंतजाम पटवारी हल्का द्वारा कर दिया गया है और इसकी रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
हल्का पटवारी ने बाबुलाल ने अमर उजाला को टेलीफोन पर बताया कि यह सही है उन्हें तहसीलदार के यहां से कल्लू महावर का पत्नी उपलब्ध करवाने के संबंध में प्रार्थना पत्र टिप्पणी के साथ मिला था। इस पर मैंने टीम गठित करने की बात लिखी थी। टीम में ग्राम पंचायत सचिव, पटवारी, ग्राम पंचायत सरपंच गांदरवाड़ी की संयुक्त टीम का गठन करने की बात लिखी थी। ताकि समय पर पत्नी उपलब्ध करवाई जा सके। पटवारी ने बताया कि टीम गठित हुई है या नहीं इस बारे में तहसीलदार साहब ही बता पाएंगे। लेकिन जो चंपाकली ढूंढ लेने के संबंध में लेटर वायरल हो रहा है, वह पूरी तरह फर्जी है।
विज्ञापन