फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa: Major action by the Food Safety Department ahead of Diwali; 1,348 kg of soybean oil seized

दौसा: दिवाली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, गजक भंडार से 1348 किलो सोयाबीन तेल सीज

Sat, 24 Oct 2026 04:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 24 Oct 2026 04:18 PM IST
सार

दिवाली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने लालसोट रोड स्थित श्रीगोविन्द गजक भंडार की निर्माण इकाई पर कार्रवाई कर 1348 किलोग्राम रिफाइंड सोयाबीन तेल सीज किया। अधिकारियों ने खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।

विज्ञापन
Dausa: Major action by the Food Safety Department ahead of Diwali; 1,348 kg of soybean oil seized
सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिवाली के त्योहार से पहले आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग विशेष अभियान चला रहा है। इसके तहत विभाग की टीम ने लालसोट रोड स्थित श्रीगोविन्द गजक भंडार की निर्माण इकाई पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 1348 किलोग्राम रिफाइंड सोयाबीन तेल सीज किया है। साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए मौके से विभिन्न नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला भेजे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद विभाग संस्थान के विरुद्ध नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन


पढ़ें: एआई चैटबॉट को दोस्त समझकर न बताएं निजी बातें, फोटो और पासवर्ड साझा करने से हो सकता है नुकसान
विज्ञापन


खाद्य इकाइयों का सघन निरीक्षण
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सीताराम मीणा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा आयुक्त और जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुसार विभाग पूरे जिले में खाद्य पदार्थों की जांच का यह अभियान चला रहा है। इसके तहत अधिकारी खाद्य सामग्री की निर्माण इकाइयों, प्रोसेसिंग यूनिटों, थोक विक्रेताओं और वितरक फर्मों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। इस अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी दूध, दूध से बने उत्पादों और मिठाइयों, मावा, घी, खाद्य तेल, नमकीन तथा मसालों सहित विभिन्न खाद्य वस्तुओं के नमूने ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारियों को स्वच्छता के निर्देश
सीएमएचओ ने बताया कि अभियान के दौरान विभाग जिले के सभी खाद्य कारोबारियों को खाद्य सामग्री ढककर रखने, प्रतिष्ठानों में पूरी साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य पदार्थों को अखबार में लपेटकर न रखने और खाद्य सुरक्षा लाइसेंस दुकान में प्रदर्शित करने के निर्देश दे रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। इस कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी जगदीश प्रसाद सैनी, मीना सिंगल और सुमित्रा जाट भी टीम के साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed