फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa Game of commission khori is going on in the government hospital of the medical ministers home district

Dausa News: चिकित्सा मंत्री के ही गृह जिले में चल रहा कमीशन का खेल, चिरंजीवी योजना में सबकुछ फ्री

Sun, 27 Aug 2023 02:58 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Sun, 27 Aug 2023 02:58 PM IST
सार

जिले के बांदीकुई कस्बे के सरकारी अस्पताल में जांच और दवा में कमीशन खोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि खुलेआम अस्पताल के डॅाक्टर जांच और दवाइयों में कमीशन खोरी कर रहे है।

विज्ञापन
Dausa Game of commission khori is going on in the government hospital of the medical ministers home district
बांदीकुई का उप जिला चिकित्सालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के दौसा जिले के बांदीकुई कस्बे के सरकारी अस्पताल में चल रहे खेल का मामला सामने आया है। कमीशन खोरी में डॉक्टरों की मिलीभगत बताई जा रही है। सरकार की चिरंजीवी योजना में सब-कुछ फ्री है, लेकिन मरीजों से प्राइवेट जांच करवाने का दबाव बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


बांदीकुई उप जिला अस्पताल इन दिनों इलाज से ज्यादा डॉक्टरों के कारनामों को लेकर चर्चाओं में हैं। जहां दवाइयों और जाचों की कमीशन खोरी आम बात हो गई है। इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि डॉक्टर खुलेआम जांच में कमीशन खोरी कर रहे हैं। चेहती लैबों से सोनोग्राफी सहित अन्य जांच करवा रहे हैं।
विज्ञापन


कमीशनखोरी के सबसे ज्यादा मामले उप जिला अस्पताल के महिला चिकित्सालय में आ रहे हैं। जहां डॉक्टर प्रसुताओं और महिलाओं को चेहती लैबों से जांच करवाने के लिए दबाव बनाती नजर आती है। यदि गलती से मरीज के द्वारा डॉक्टर के बताए अनुसार निजी लैब से सोनोग्राफी या अन्य जांच नहीं करवाई तो डॉक्टर का पारा भी सातवें आसमान पर पहुंच जाता है और डॉक्टर जांच रिपोर्ट को देखने से इनकार कर देती है, इतना ही नहीं डॉक्टर उल्टा रिपोर्ट को मरीज और उसके परिजन के ऊपर फेंक देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर मंजू मीणा के द्वारा चेहती लैब से जांच कराने का दबाव बनाने और रिपोर्ट देखने से इनकार करने के वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा हैं। हालांकि अमर उजाला वायरल विडियो की पुष्टि नहीं करता हैं, ऐसा ही एक मामला सोमवार को भी सामने आया था, जिसमें मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से लिखित में रिपोर्ट न देखने और चहेती लैब पर जांच करवाने की शिकायत की गई। कार्रवाई के नाम पर अस्पताल  प्रशासन ने जांच कमेटी गठित कर दी। बड़ा सवाल यह है कि अस्पताल प्रशासन ऐसे चिकित्सकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई से आखिर क्यों बच रहा है, इससे अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। चिकित्सा मंत्री का गृह जिला होने के बाद भी चिकित्सा व्यवस्था बदहाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed