{"_id":"64a2f5d9cae740df220acca8","slug":"dausa-due-to-priority-of-private-ambulances-in-district-hospital-patients-pockets-are-being-cut-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa: जिला अस्पताल में निजी एंबुलेंस को प्राथमिकता के चलते मरीजों की कट रही जेब,पार्षद ने PMO को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa: जिला अस्पताल में निजी एंबुलेंस को प्राथमिकता के चलते मरीजों की कट रही जेब,पार्षद ने PMO को दिया ज्ञापन
Mon, 03 Jul 2023 09:52 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 03 Jul 2023 09:52 PM IST
सार
Dausa News: राजस्थान के दौसा जिले में निजी एंबुलेंस के चलते मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मरीजों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पार्षद ने अस्पताल के पीएमओ के ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन
पार्षद ने PMO को दिया ज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा राजकीय चिकित्सालय में निजी एंबुलेंस चालकों द्वारा मनमर्जी अधिक किराया वसूली, पेट्रोल की जगह गैस (एलपीजी) का उपयोग करने सहित कई अनियमितताओं की शिकायत ज्ञापन सोमवार को पार्षद सनी खानी ने दौसा के रामकरण जोशी अस्पताल पीएमओ शिवराम मीणा को ज्ञापन देकर बताई। पार्षद सन्नी खान ने बताया कि दौसा राजकीय रामकरण जोशी चिकित्सालय में निजी एंबुलेंस चालकों द्वारा मनमर्जी किराया वसूल किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एंबुलेंस चालक एंबुलेंस को पेट्रोल की जगह एलपीजी गैस का उपयोग कर चला रहे हैं, जो नियमों के खिलाफ है। साथ की मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। निजी एंबुलेंस चालकों ने मनमर्जी से बिना पंजीकरण के संगठन, यूनियन बना रखे हैं। संगठन, यूनियन के चलते एंबुलेंस चालकों ने तानाशाही रवैया अपना रखा है। निजी एंबुलेंसों का जमावड़ा हमेशा जिला चिकित्सालय में रहता है।
विज्ञापन
एंबुलेंस की जगह निजी एंबुलेंस भेजकर राजकीय एंबुलेंस का फर्जी भुगतान उठाया जा रहा...
राज्य सरकार द्वारा दौसा राजकीय चिकित्सालय में कई एंबुलेंस दे रखी है। लेकिन बावजूद इसके विभाग के अधिकारी, कर्मचारी आपसी साठ-गाठ करके राजकीय एंबुलेंस नहीं भेजकर निजी एंबुलेंस को प्राथमिकता देते हैं, जिसका मोटा कमीशन निजी एंबुलेंस चालक अधिकारी, कर्मचारियों को देते हैं। साथ ही इसके राजकीय एंबुलेंस की जगह निजी एंबुलेंस भेजकर राजकीय एंबुलेंस का फर्जी भुगतान उठाया जा रहा है, जिसके चलते विभाग को गुमराह कर राजकीय कोष को हानि पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
इसलिए निवेदन है कि मामले में निजी एंबुलेंस चालकों को निर्धारित किराया लेने और एंबुलेंस को पेट्रोल पर चलाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दें। बावजूद इसके कोई एंबुलेंस चालक मनमर्जी या नियमों की अनदेखी करता है, तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें। इसकी कॉपी मुख्यमंत्री, राज्यपाल, मुख्य सचिव, चिकित्सा मंत्री, दौसा सांसद सांसद, स्वास्थ्य व चिकित्सा विभाग, राजथान सरकार और मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी, दौसा को भी भेजी गई है।