फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa Doctor Suicide Dr. Archana Sharma's husband accuses IMA Dausa District President Dr. Mahesh Sharma of saving Kirodi Lal Meena

Dausa Doctor Suicide: आईएमए के जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप, मृतका के पति ने कहा- सांसद को बचाने के लिए खत्म किया आंदोलन

Sun, 03 Apr 2022 01:54 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 03 Apr 2022 01:54 PM IST
सार

डॉक्टर अर्चना शर्मा के पति सुनित शर्मा ने आईएमए दौसा के जिलाध्यक्ष महेश शर्मा पर गद्दारी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आंदोलन चलता तो डॉक्टरों का ही भला होता।

विज्ञापन
Dausa Doctor Suicide Dr. Archana Sharma's husband accuses IMA Dausa District President Dr. Mahesh Sharma of saving Kirodi Lal Meena
दौसा डॉक्टर आत्महत्या मामला - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

डॉक्टर अर्चना शर्मा आत्महत्या मामले में दौसा जिला कलेक्ट्रेट पर चल रहा डॉक्टरों का धरना रविवार को समाप्त हो गया। धरना खत्म करने को लेकर डॉक्टर अर्चना शर्मा के पति डॉक्टर सुनीत शर्मा ने आईएमए दौसा के जिलाध्यक्ष महेश शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। डॉक्टर सुनीत शर्मा ने कहा कि राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा को बचाने के लिए दौसा में आंदोलन खत्म किया गया है। 

विज्ञापन


डॉक्टर सुनीत ने ये भी कहा कि डॉ. महेश शर्मा राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा के दोस्त हैं। किरोड़ी लाल मीणा पर कोई बात नहीं आए, इसलिए आंदोलन को खत्म किया गया है। डॉ. अर्चना शर्मा के पति ने कहा कि मामले में संलिप्त आदमी किरोड़ी लाल मीणा के थे पर कोई नहीं बोल रहा है। पिछली बार भैया जोशी ने परेशान किया था तो मैंने आईएमए से मदद मांगी थी पर मेरी मदद नहीं कई गई। मेरा इसको लेकर महेश शर्मा से झगड़ा भी हुआ था। आंदोलन खत्म कर महेश शर्मा ने उसीका बदला लिया है। इस आंदोलन से डॉक्टरों का ही भला होता लेकिन डॉक्टर महेश शर्मा ने गद्दारी की है।

विज्ञापन


वहीं महेश शर्मा ने बचाव करते हुए कहा कि डॉक्टरों का आंदोलन था। उन्होंने आंदोलन खत्म कर दिया। इस मामले में ज्यादा एक्शन होने के चांसेज नहीं थे। अगर हमें लगा की कार्रवाई में कमी हुई है तो हम दोबारा आंदोलन करेंगे। इस मामले को लेकर किरोड़ी लाल मीणा ने मुझे फोन तक नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार से वार्ता के बाद आंदोलन खत्म
बता दें कि दो अप्रैल को डॉक्टर और सरकार के बीच वार्ता का लंबा दौर चला। जिसके बाद आंदोलन खत्म कर दिया गया। आदेश की प्रति मिलने के बाद ही आईएमए और प्राइवेट अस्पताल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आंदोलन खत्म करने की घोषणा कर दी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed