फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa BJP MP Jaskaur Meena attacks Gehlot government protests in Jaipur tomorrow

Dausa: MP जसकौर बोलीं- कांग्रेस के मंत्री-विधायकों के घर वाले दुष्कर्म की घटनाओं में शामिल, कल विरोध-प्रदर्शन

Tue, 04 Jul 2023 10:18 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 04 Jul 2023 10:18 AM IST
सार

राजस्थान में लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले और महिला असुरक्षा के मुद्दे पर कल महिलाएं जयपुर में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगी। इस प्रदर्शन में भाजपा सांसद जसकौर मीणा भी शामिल होंगी।  

विज्ञापन
Dausa BJP MP Jaskaur Meena attacks Gehlot government protests in Jaipur tomorrow
भाजपा की लोकसभा सांसद जसकौर मीणा ने दी जानकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा से भाजपा की लोकसभा सांसद जसकौर मीणा ने कहा- कांग्रेस के मंत्री और विधायकों के घरवाले रेपिस्ट निकलते हैं। महिला उत्पीड़न के 10 हजार से ज्यादा मामले हो चुके हैं। रोजाना दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सरकार को जगाने के लिए महिला 5 जुलाई को शक्ति थाली-चम्मच बजाकर और काली पट्टियां बांधकर विरोध जताएंगी।

विज्ञापन


दौसा सांसद जसकौर मीणा ने भाजपा महिला मोर्चा की ओर से जयपुर में होने वाले थाली नाद विरोध प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं से पहुंचने की अपील की।  सांसद ने ने कहा कि कांग्रेस के विधायकों और मंत्रियों के बेटे और परिवार वाले ही दुष्कर्म की घटनाओं में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार शुरू से ही भ्रष्ट रही है। इनके राज में महिला वर्ग पूरी तरह असुरक्षित रहा है।  
विज्ञापन


दौसा सांसद जसकौर मीणा ने  राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के तमाम नेताओं को कटघरे में खड़ा कर दिया है, क्योंकि पिछले साल विधानसभा में मंत्री शांति धरिवाल ने दुष्कर्म के बढ़ते मामलों पर जवाब देते हुए कहा था कि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है, इसलिए यहां दुष्कर्म होते हैं। उसके कुछ दिन बाद ही कांग्रेस के विधायक जौहरी लाल मीणा के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगा था। जिसके चलते सांसद ने कहा कि राजस्थान में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed