{"_id":"6235fb1d8741af1d06642eec","slug":"dalit-woman-gangraped-in-dholpur-satish-poonia-attacked-cm-ashok-gehlot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dholpur rape Case: सतीश पूनिया बोले- राजस्थान में अपराधियों का तालिबानी शासन, थानों की हो रही नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur rape Case: सतीश पूनिया बोले- राजस्थान में अपराधियों का तालिबानी शासन, थानों की हो रही नीलामी
Sat, 19 Mar 2022 09:17 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 19 Mar 2022 09:17 PM IST
सार
भाजपा प्रदेश पूनियां ने कहा कि प्रदेश में दलित महिला के साथ उत्पीड़न की यह पहली घटना नहीं है। साल 2019 में अलवर के थानागाजी में गैंगरेप की वारदात से लेकर और हाल ही में निर्भया की घटना तक एक लंबी सूची है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के शासन में अपराध बढ़ा है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
धौलपुर में दलित महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद भाजपा प्रदेश सरकार पर हमलावर हो गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि राजस्थान एक बार फिर से शर्मसार हुआ है। ऐसा लगता है कि कांग्रेस सरकार में अपराधियों का तालिबानी शासन है। धौलपुर में एक विवाहिता से उसके बच्चों और पति के सामने गैंगरेप किया जाता है।
विज्ञापन
पूनिया ने कहा कि प्रदेश में दलित महिला के साथ उत्पीड़न की यह पहली घटना नहीं है। साल 2019 में अलवर के थानागाजी में गैंगरेप की वारदात से लेकर और हाल ही में निर्भया की घटना तक एक लंबी सूची है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के शासन में अपराध बढ़ा है। 2021 से लेकर अब तक एक साल में 6 हजार 337 केस महिलाओं के साथ दुष्कर्म, उत्पीड़न और अनाचार के हैं।
विज्ञापन
पूनिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि अशोक गहलोत सरकार को किसी अबला की अस्मत बचाने की नहीं, अपनी कुर्सी बचाने की फ्रिक है। उन्होंने कहा कि राज्य में सारी नैतिकता ताक पर रख दी गई। कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल हो चुकी है। ऐसा लगता है कि राजनीतिक संरक्षण में थानों की नीलामी होती है।
विज्ञापन
Trending Videos
वसुंधरा बोलीं- कुकर्मी बेखौफ
इधर, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी धौलपुर की घटना को अत्यंत निंदनीय बताया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में प्रतिदिन बढ़ रहीं दुष्कर्म की घटनाएं चिंता का विषय हैं। यह घटनाएं साबित करती हैं कि प्रदेश में कुकर्मी बेखौफ हैं।
इधर, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी धौलपुर की घटना को अत्यंत निंदनीय बताया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में प्रतिदिन बढ़ रहीं दुष्कर्म की घटनाएं चिंता का विषय हैं। यह घटनाएं साबित करती हैं कि प्रदेश में कुकर्मी बेखौफ हैं।