फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dalit Girl Gang Raped In Karauli Dabang Took Away From Home

Rajasthan: दलित किशोरी को घर से उठा ले गए गांव के दबंग, दो दिन तक किया गैंगरेप, पशुबाड़े में बनाया बंधक

Mon, 22 Aug 2022 10:14 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 22 Aug 2022 10:14 PM IST
सार

पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई कर उसे बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Dalit Girl Gang Raped In Karauli Dabang Took Away From Home
धार में भाई ने बहन से किया रेप (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के करौली जिले में एक दलित किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने अया है। दबंगों ने किशोरी को बंधक बनाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। दलित संगठनों के साथ थाने पहुंची मां ने थाने में दबंगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।   

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला जिले के हिंडौन उपखंड के एक गांव हैं। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 अगस्त की रात उसकी 15 साल बेटी घर में सो रही थी। रात करीब 12 बजे उसकी नींद खुली तो बेटी उसे घर में नहीं मिली। एक दिन तक तलाश करने के बाद भी बेटी का पता नहीं चला।
विज्ञापन


आखिर में बेटी के पिता ने 19 अगस्त की शाम नाबालिग के लापता होने का केस थाने में दर्ज कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसी रात गांव के एक पशुबाड़े से किशोरी को दास्तयाब कर लिया। बाद में पुलिस ने नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर उसे परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की मां का आरोप है कि गांव के दबंग बेटी को अगवा कर ले गए थे। दो दिन तक एक पशुबाड़े में बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया। बाद में पुलिस ने उसे बरामद किया। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि पुलिस में केस दर्ज कराने के बाद गांव के दबंग लगातार धमकियां दे रहे हैं।


साथ ही राजीनामा करने का भी दबाव बना रहे हैं। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने और घर जला देने की धमकी दे रहे हैं।  इधर, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed