फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Cyber Fraud in Tonk fraud by making fake ID of Tonk Bhim Army District President

Cyber Fraud: भीम सेना जिलाध्यक्ष की फर्जी आईडी बनाकर ठगे 80 हजार रुपये, कार्यकर्ता के कॉल से खुली पोल

Mon, 26 Dec 2022 02:50 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 26 Dec 2022 02:50 PM IST
सार

भीमसेना जिलाध्यक्ष अशोक बैरवा ने साइबर सेल को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि ठगों ने उनकी फर्जी वाट्सअप आईडी बनाकर पांच लोगों से 80 हजार रुपये ठग लिए।

विज्ञापन
Cyber Fraud in Tonk fraud by making fake ID of Tonk Bhim Army District President
भीमसेना जिलाध्यक्ष अशोक बैरवा - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में साइबर ठगी के मामले बढ़ गए हैं। ठग अब नेताओं और वीवाआईपी लोगों की फर्जी वाट्सएप आईडी बनाकर उनके परिचितों से पैसे मांग रहे हैं। एक ऐसा ही मामला टोंक से आया है। शातिर ठगों ने भीमसेना के जिलाध्यक्ष अशोक बैरवा के नाम से फर्जी वॉट्सऐप आईडी बना। फिर उनके नाम से लोगों से 80 रुपये ठग लिए।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भीमसेना जिलाध्यक्ष अशोक बैरवा ने पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि रविवार को भीमसेना के एक कार्यकर्ता का गोरखपुर से फोन आया। उसने अशोक बैरवा से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। बैरवा ने कहा कि वे ठीक हैं। ऐसे में कार्यकर्ता ने बताया कि आपका वॉट्सऐप मैसेज आया था, उसी से पता लगा कि आप बीमार हैं और आपको रुपयों की जरूरत है। कार्यकर्ता ने अशोक बैरवा को रुपए मांगने का स्क्रीन शॉट भेजा। इसके बाद भीमसेना जिलाध्यक्ष के होश उड़ गए। उन्हें पता लगा कि किसी ठग ने उनकी फोटो लगाकर फर्जी वॉट्सऐप आईडी बना ली है। उसके बाद भीमसेना अध्यक्ष को पता लगा कि ऐसे कई लोगों से पैसे मांगे गए हैं।

विज्ञापन


ठगों की बातों में आकर करीब पांच लोगों ने 80 हजार रुपए ठग लिए। अब अशोक बैरवा ने मामले की शिकायत साइबर सेल को भी दी है। ठग ने नागौर भीमसेना प्रमुख मोतीलाल तंवर से 50 हजार रुपए, इंदौर के जितेंद्र बैरवा से 10 हजार रुपए, पुरानी टोंक थाने में कार्यरत पुलिसकर्मी से 20 हजार रुपए, दुर्गेश गुप्ता से 10 हजार रुपए ठग लिए। ठग ने इन्हें अशोक गीता नाम से एचडीएफसी बैंक के अकाउंट नंबर भी दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed