{"_id":"6298501affaa54476022ec9e","slug":"customer-shot-in-dispute-over-five-rupees-lemon-in-bharatpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पांच रुपये के नींबू के विवाद में ग्राहक को मारी गोली, गंभीर हालत में भरतपुर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पांच रुपये के नींबू के विवाद में ग्राहक को मारी गोली, गंभीर हालत में भरतपुर रेफर
Thu, 02 Jun 2022 11:30 AM IST
रोमा रागिनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:30 AM IST
सार
भरतपुर में दुकानदार के साथियों ने घर में घुसकर ग्राहक को सिर में गोली मार दी। वारदात के बाद से आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
भरतपुर में युवक को गोली मारी
- फोटो : Social Media
विस्तार
भरतपुर के गांव बहज में बुधवार की देर शाम ग्राहक ने पांच रुपए के नींबू खरीदने के लिए दुकानदार को 100 रुपए के नोट दिए थे। इसी को लेकर दुकानदार और ग्राहक में कहासुनी हो गई। दुकानदार पक्ष के लोगों ने ग्राहक दिनेश के घर जाकर उसके सिर में गोली मार दी। जिसे प्राथमिक इलाज के बाद भरतपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घायल के छोटे भाई भूरा जाटव के मुताबिक दुकान में विवाद शांत हो गया था। भाई के लौटने के कुछ मिनट बाद दुकानदार पक्ष के लोग घर पर आ धमके। वो लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही धर्मा उर्फ धर्म वीर पुत्र जयवीर जाट ने दिनेश के सिर पर बंदूक तानकर गोली चला दी, जो उसके कान के पास लगी। घायल दिनेश को 108 एंबुलेंस की सहायता से डीग रेफरल चिकित्सालय लाया गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी राजेश पाठक रेफर चिकित्सालय पहुंचे और घायल युवक के परिजनों से घटना की जानकारी ली। गंभीर रूप से घायल दिनेश जाटव को प्राथमिक चिकित्सा के बाद इलाज के लिए आरबीएम अस्पताल भरतपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन