फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Crocodile chewed off the hand of an old farmer while he was giving water to buffaloes

Sawai Madhopur: खंडार में मगरमच्छ का कहर, भैंसों को पानी पिलाते समय बुजुर्ग किसान पर हमला; दोनों हाथ चबाए

Wed, 16 Apr 2025 02:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 16 Apr 2025 02:15 PM IST
सार

मगरमच्छ के जबड़े इतने मजबूत थे कि उसने किसान के दोनों हाथों को बुरी तरह चबा डाला और जांघ व पैर को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। कैलाश की चीख-पुकार सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़े और काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ के चंगुल से किसान को छुड़ाया।

विज्ञापन
Crocodile chewed off the hand of an old farmer while he was giving water to buffaloes
किसान के हाथ चबाए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई माधोपुर के खंडार उपखंड क्षेत्र के कराड़की गांव में बनास नदी के किनारे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मगरमच्छ ने भैंसों को पानी पिला रहे एक बुजुर्ग किसान पर हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कराड़की निवासी 65 वर्षीय कैलाश गुर्जर सोमवार सुबह अपनी भैंसों को पानी पिलाने के लिए गांव के पास स्थित बनास नदी पर गया था। भैंसों के पानी पीने के दौरान कैलाश खुद भी नदी में खड़ा था। इसी दौरान पानी में छिपे एक मगरमच्छ ने अचानक उस पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन

मगरमच्छ के जबड़े इतने मजबूत थे कि उसने किसान के दोनों हाथों को बुरी तरह चबा डाला और जांघ व पैर को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। कैलाश की चीख-पुकार सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़े और काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ के चंगुल से किसान को छुड़ाया। घायल अवस्था में ग्रामीणों ने कैलाश को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: द्रव्यवती नदी में मिला युवक का शव, बॉयफ्रेंड ने किया दुष्कर्म; जानें राजधानी के चार घटनाक्रम

इस हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है। उनका आरोप है कि घटना की सूचना वन विभाग को दी गई, लेकिन विभाग की ओर से कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने वन विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए घायल किसान को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed