{"_id":"66160f49615b6328160fc7f3","slug":"criminal-who-absconding-with-reward-of-rs-20-000-arrested-in-firing-case-sawai-madhopur-news-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai madhopur: गोलीकांड में फरार चल रहा 20 हजार का आरोपी गिरफ्तार, उज्जैन भागने की फिराक में था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai madhopur: गोलीकांड में फरार चल रहा 20 हजार का आरोपी गिरफ्तार, उज्जैन भागने की फिराक में था
Wed, 10 Apr 2024 09:32 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 10 Apr 2024 09:32 AM IST
सार
पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी रंजिश थी। जिसके चलते आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक पर फायरिंग की थी। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सवाई माधोपुर जिले के बहुचर्चित गोलीकांड में फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी अभिषेक मीणा पुत्र लक्ष्मीचंद मीणा को निवासी आदलवाड़ा को सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन से पकड़ा है, पुलिस आरो से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
कोतवाली थाना अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि 9 अगस्त 2022 को कोतवाली थाने में एक रिपोर्ट दर्ज हुई थी। जिसमें आतिफ जुबेर निवासी दोबड़ा ने बताया था कि वह 8 अगस्त 2022 को रणथम्भौर रोड पर अपने दो साथियों अमित और राहुल प्रजापत के साथ बाइक से रणथम्भौर रोड के शिल्पग्राम स्थित चाय की दुकान पर चाय पीने गया था। उस दौरान दो बाइक पर करीब आठ बदमाशों ने उसे गोली मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया था।
विज्ञापन
पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी रंजिश थी। जिसके चलते अभिषेक ने अपने साथियों के साथ मिलकर आतिफ जुबेर पर फायरिंग की थी। घटना की गम्भीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया। टीम को 8 अप्रैल को सूचना मिली कि फरार आरोपी अभिषक मीणा जयपुर से आया है और ट्रेन के माध्यम से सवाई माधोपुर से उज्जैन जाने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ट्रेन के इंतजार में बैठे आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली थानाधिकारी ने बताया कि गोलीकांड में शामिल रहे महेन्द्र, तिलक राज, नीरज और अंकेश को पुलिस द्वारा पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन