{"_id":"58cba3fa4f1c1b285a32a2f2","slug":"women-were-running-illegal-liquor-smuggled-business","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला चला रही थी अवैध शराब का कारोबार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला चला रही थी अवैध शराब का कारोबार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 17 Mar 2017 02:39 PM IST
विज्ञापन
Harmada police station jaipur
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच सीआईयू व हरमाड़ा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को अवैध शराब के कारोबार में लिप्त एक महिला और कार सवार युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 57 पेटी अवैध शराब जब्त की है।
थानाधिकारी लखन सिंह खटाणा ने बताया अवैध शराब की रोकथाम के लिए डीसीपी क्राइम विकास पाठक के निर्देशन पर एक पुलिस टीम गठित की गई थी। टीम में शामिल सबइंस्पेक्टर धर्मसिंह, हैड़कांस्टेबल सत्यवीर सिंह, सुल्तान सिंह, कांस्टेबल मनेन्द्र सिंह ने मुखबीर की सूचना पर एक कार को रूकवाया और तलाशी के दौरान कार में हरियाणा निर्मित 34 पेटी अवैध शराब बरामद हुई।
पुलिस ने अवैघ शराब की तस्करी करने के मामले में सुनिल निवासी शाहपुरा को गिरफ्तार किया है और अवैध शराब जब्त की है। इसी तरह, अवैध शराब की तस्करी में लिप्त आरोपी सुनीता निवासी सीतारामपुरी हरमाड़ा को अवैध शराब बेचते गिरफ्तार कर लिया है उसके कब्जे से 23 पेटी अवैध शराब जब्त की है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि शातिर शराब तस्कर अपनी गैंग के साथ मिलकर हरियाणा से शराब लाकर जयपुर में सप्लाई करते है। पकड़े गए शराब तस्करों से पूछताछ चल रही है।