फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Father killed his son for get a treasure buried in the ground in bharatpur

जमीन में गड़ा खजाना पाने के लिए पिता ने नाबालिग बेटे की दे दी बलि !

Tue, 03 Jul 2018 01:40 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Jul 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
Father killed his son for get a treasure buried in the ground in bharatpur
आरोपी पिता - फोटो : ANI
राजस्थान के भरतपुर में एक पिता ने अपने ही नाबालिग बेटे को मौत के घाट उतार दिया। इस हत्या के पीछे का कारण बेहद ही चौंकाने वाला है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी का कहना है कि उसने अपने 16 वर्षीय बेटे की हत्या इसलिए की, क्योंकि उसने अपनी कजिन के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। उसने बताया कि उसके बेटे ने पहले भी ऐसा करने की कोशिश की थी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। 
विज्ञापन


हालांकि इस हत्याकांड में एक दूसरा पहलू भी निकलकर सामने आ रहा है। गांव वालों का कहना है कि मृतक के पिता इंद्रजीत जाटव और दादा भूरी सिंह ने जमीन में गड़े खजाने को पाने के लिए 16 वर्षीय राजवीर सिंह की बलि दे दी। गांव वालों का आरोप है कि मृतक के पिता और उसके दादा दोनों हमेशा ही तंत्र-मंत्र में डूबे रहते थे। उनके अंदर अंधविश्वास इस कदर घर कर गया था कि उन्होंने जमीन में गड़े खजाने को पाने के लिए अपने ही बेटे की बलि चढ़ा दी। उसके बाद दोनों ने अपने जुर्म को छिपाने के लिए शव को जला दिया। 
विज्ञापन


यह घटना 28 जून की है। दरअसल, भरतपुर के वैर कस्बे के एक गांव में ग्रामीणों ने एक 16 वर्षीय लड़के का अधजला शव देखा। उसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल गिरफ्तार किए गए मृतक के पिता से पूछताछ की जा रही है। हालांकि आरोपी ने इस हत्या के लिए खुद को ही जिम्मेदार माना है। लेकिन पुलिस तंत्र-मंत्र और बलि दिए जाने के एंगल से भी जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed