{"_id":"58cfa7604f1c1ba84f1a22c5","slug":"a-man-arrested-in-kidnapping-of-property-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोपर्टी कारोबारी के अपहरण में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रोपर्टी कारोबारी के अपहरण में आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 20 Mar 2017 04:02 PM IST
विज्ञापन
शाहपुरा पुलिस
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के शाहपुरा इलाके में एक प्रोपर्टी कारोबारी के अपहरण मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी ओमप्रकाश उर्फ ओमी है, जो कि जसवंतपुरा गांव का रहने वाला है। इसी गांव में परिवादी जगदीश योगी भी रहता है, जो कि जयपुर में प्रोपर्टी का कारोबार करता है। इसी प्रोपर्टी विवाद में ओमप्रकाश और पीड़ित जगदीश योगी के बीच आपसी मनमुटाव चल रहा था।
आरोप है कि करीब दस माह पहले जगदीश योगी अपनी गाड़ी से शाहपुरा से जयपुर की तरफ आ रहा था। तभी आरोपी ओमप्रकाश अपने साथियों के साथ मिलकर जगदीश का उसी की गाड़ी में अगवा कर लिया। उसे दौसा रोड पर एक होटल की तरफ ले गए। जहां दस्तावेज, गाड़ी, उनकी ज्वैलरी व अन्य सामान छीन लिए। इसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर जगदीश को छुड़वाया। तब से आरोपी ओमप्रकाश की पुलिस को तलाश थी।
यह कार्रवाई शाहपुरा थानाप्रभारी वीरेंद्र सिंह के निर्देशन में सब इंस्पेक्टर कैलाश मीणा और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने की।