{"_id":"5b2596704f1c1b8c278b624d","slug":"crime-branch-reaching-dashi-maharaj-pali-ashram-with-misdeed-victim","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता संग दाती महाराज के पाली आश्रम पहुंची क्राइम ब्रांच, बाबा नहीं आया हाथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता संग दाती महाराज के पाली आश्रम पहुंची क्राइम ब्रांच, बाबा नहीं आया हाथ
अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर
Updated Sun, 17 Jun 2018 08:13 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के छतरपुर स्थित शनिधाम में मंदिर के संस्थापक दाती महाराज उर्फ मदनलाल पर दुष्कर्म के आरोप में शिकंजा कसता जा रहा है। दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम शनिवार को दुष्कर्म पीड़िता के साथ राजस्थान के पाली जिले में सोजत रोड स्थित आलावास गांव के मदनलाल के एक और आश्रम में पहुंची। पीड़िता ने दाती मदनलाल पर इस आश्रम में भी दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं।
जानकारी के अनुसार, टीम दिल्ली से सर्च वारंट लेकर शनिवार दोपहर बाद पीड़िता को लेकर तीन गाड़ियों में आश्रम पहुंची। दुष्कर्म के आरोपों से पहले यहां रोजाना हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन बताया जाता है, लेकिन शनिवार को आश्रम पूरी तरह सुनसान पड़ा हुआ था। यहां पीड़िता ने अपने साथ हुई दुष्कर्म की घटना से संबंधित स्थानों को चिह्नित किया और पीड़िता के बताए स्थानों पर टीम ने तलाशी ली।
सूत्रों ने बताया कि पीड़िता के कहने पर आश्रम में स्थित दो कमरे खुलवाकर फोरेंसिक एक्सपर्ट के जरिए कुछ सबूत जुटाने का प्रयास किया गया। इस दौरान टीम ने आश्रम में रहने वाले लोगाें से भी पूछताछ की। गौरतलब है कि हाल ही एक महिला ने दिल्ली के फतेहपुरी बेरी थाने में दाती उर्फ मदन पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। मामले की जांच दिल्ली क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है।