फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Cousin brother raping sister for three years in Ajmer News

Ajmer News: रिश्ते का भाई तीन साल से कर रहा था दुष्कर्म, फिर बहन पर बनाने लगा शादी का दबाव, जानें मामला

Thu, 07 Sep 2023 04:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 07 Sep 2023 04:56 PM IST
सार

नसीरबाद में तीन साल से रिश्ते में लगने वाला भाई बहन के साथ दुष्कर्म कर रहा था। इसके बाद वह पीड़िता पर शादी का दबाव बनाने लगा। शादी नहीं करने पर वह परिजनों को मारने की धमकी भी दे रहा था। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।  

विज्ञापन
Cousin brother raping sister for three years in Ajmer News
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद सदर थाना इलाके के एक गांव में भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। रिश्ते में भाई लगने वाला युवक बहन पर शादी का दबाव बना रहा था। पिछले तीन साल से वह उसके साथ डरा धमकाकर दुष्कर्म भी कर रहा था। आरोपी भाई ने पीड़िता को धमकी दी थी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो वह उसके पिता को जान से मार देगा। अब पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी युवक परिवारिक रिश्ते से उसका भाई है। पिछले तीन साल से वह डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। इसके बाद वह शादी के लिए भी दबाव बनाने लगा। ऐसा नहीं करने पर उसने पिता और परिवार के अन्य लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहा था। इससे डरकर उसने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी।   
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता ने आरोपी को कई बार समझाया कि हम रिश्ते में भाई-बहन हैं। ऐसे में हमारी शादी नहीं हो सकती है, लेकिन वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था। बुधवार सुबह वह जबरन उसके घर में घुस आया और उसे अपने साथ ले जाने लगा। इस दौरान पीड़िता के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी चाची वहां आईं और उन्होंने आरोपी को उसे बचाया। इसके बाद पीड़िता पूरी घटना की जानकारी चाची दी और फिर उन्होंने परिजनों को बताया। जिसके बाद पीड़ित ने परिजनों के साथ थाने जाकर सदर थाना पुलिस  में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed