फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Courtesy call from Governor Kalraj Mishra to Padma Shri awardee musicians Ahmed Hussain and Mohammad Hussain

Rajasthan: राज्यपाल से पद्मश्री संगीतकार अहमद और मोहम्मद हुसैन की मुलाकात, मिश्र ने राजभवन में लगाए परिंडे

Mon, 24 Apr 2023 09:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 24 Apr 2023 09:08 PM IST
सार

पद्मश्री शास्त्रीय संगीतकार अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन ने राज्यपाल कलराज मिश्र से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल मिश्र ने पक्षियों के दाने-पानी के लिए राजभवन में परिंडे भी लगाए।

विज्ञापन
Courtesy call from Governor Kalraj Mishra to Padma Shri awardee musicians Ahmed Hussain and Mohammad Hussain
राज्यपाल से मिले पद्मश्री संगीतकार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल कलराज मिश्र से सोमवार को पद्मश्री से सम्मानित शास्त्रीय संगीतकार और गजल गायक अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों ने पदम श्री मेडल के साथ राज्यपाल संग फोटो भी खिंचवाए। राज्यपाल कलराज मिश्र ने गर्मी में पक्षियों के दाने-पानी के इंतजाम के लिए राजभवन में परिंडे भी लगाए।

विज्ञापन


बॉलीवुड समेत दुनियाभर में गजल गायकी और शास्त्रीय संगीत से जयपुर का नाम रोशन करने वाले उस्ताद अहमद हुसैन और उस्ताद मोहम्मद हुसैन (हुसैन बंधुओं) ने पद्म श्री से सम्मानित होने के बाद राज्यपाल कलराज मिश्र से सोमवार को राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की। राज्यपाल मिश्र ने संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की। 
विज्ञापन




राज्यपाल ने गर्मी को देखते हुए राजभवन में पक्षियों के लिए लगाए परिंडे
राज्यपाल कलराज मिश्र ने गर्मी के मौसम को देखते हुए सोमवार को राजभवन में पक्षियों के प्यास बुझाने के लिए परिंडे लगाए। उन्होंने आमजन से अपील की है कि आने वाले दिनों में तपिश और बढ़ेगी, ऐसे में अधिकाधिक लोग पक्षियों के लिए अपने घरों और आस-पास के पेड़ों पर परिंडे लगाएं तथा सुबह-शाम इनमें दाने-पानी की व्यवस्था करें। इससे पहले राज्यपाल मिश्र को सोनल सलोनी माहेश्वरी चेरिटेबल ट्रस्ट के श्री गोकुल माहेश्वरी ने ट्रस्ट की ओर से किए जा रहे समाजसेवा के कार्यों की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed